{"_id":"675f9c8942bbb493db0746a9","slug":"fire-breaks-out-in-rajshri-productions-studio-worli-mumbai-no-casualties-cause-of-fire-is-not-clear-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajshri studio: राजश्री प्रोडक्शन स्टूडियो में लगी आग, कोई हताहत नहीं, आग बुझाने में लगे साढ़े तीन घंटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajshri studio: राजश्री प्रोडक्शन स्टूडियो में लगी आग, कोई हताहत नहीं, आग बुझाने में लगे साढ़े तीन घंटे
Mon, 16 Dec 2024 09:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:04 AM IST
सार
मुंबई के वर्ली इलाके में राजश्री प्रोडक्शन स्टूडियो में रविवार दोपहर आग लग गई। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। साढ़े तीन घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के चर्चित राजश्री प्रोडक्शन के स्टूडियो में रविवार दोपहर आग लग गई। स्टूडियो दक्षिण मुंबई के वर्ली में इलाके के पूनम चेंबर में स्थित हैं। दूसरी मंजिल पर राजश्री प्रोडक्शन स्टूडियो में लगी आग इतनी विकराल थी कि साढे़ तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे लगी आग
मुंबई फायर ब्रिगेड की मानें तो 7 मंजिला कमर्शियल इमारत, जिसका नाम पूनम चेंबर है, उसकी दूसरी मंजिल पर 12 से 15 हजार वर्ग फुट में राजश्री प्रोडक्शन का स्टूडियो है। इस स्टूडियो में ही अचानक से आग लग गई। इस कारण पूरी इमारत में धुंआ फैल गया। आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। आग बुझाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। इमारत में दोपहर 12 बजे से आग बुझाना शुरू किया गया और साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका।

इन फिल्मों के कारण चर्चित है राजश्री प्रोडक्शन
सिनेमा की दुनिया में राजश्री प्रोडक्शन का बहुत बड़ा नाम है। राजश्री प्रोडक्शंस ने 'दोस्ती', 'सूरज', 'चितचोर', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये', 'नदिया के पार', 'सारांश', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी प्रतिष्ठित फिल्में बनाई हैं। फिल्मों के अलावा बैनर ने 'वो रहने वाली महलों की', 'यहां मैं घर घर खेली' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा'जैसे लोकप्रिय टीवी शो का भी निर्माण किया है।

Zakir Hussain: करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, इन सितारों ने दी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि