फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fir filled against actor Dileep for threatening investigating officers of Malayalam Actress Molestation Case

Malayalam Actress Molestation Case: अभिनेता दिलीप की मुश्किलें बढ़ीं, जांच अधिकारियों को धमकाने पर केस दर्ज

Sun, 09 Jan 2022 08:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 09 Jan 2022 08:48 PM IST
सार

2017 में मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न केस में फंसे अभिनेता दिलीप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अभिनेता के खिलाफ जांच अधिकारियों को धमकाने के चलते केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Fir filled against actor Dileep for threatening investigating officers of Malayalam Actress Molestation Case
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2017 में मलयालम की एक जानी-मानी अभिनेत्री के साथ चलती कार में रेप की घटना ने फिल्मी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में केरल पुलिस की अपराध शाखा अब तक जांच कर रही है, जिसमें आए दिन खुलासे होते रहते हैं। वहीं, अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट आया है, जिसने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, केरल पुलिस की अपराध शाखा ने इस केस में फंसे अभिनेता दिलीप समेत पांच लोगों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। दिलीप और उसके लोगों पर आरोप है कि उन्होंने इस केस में जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने की कोशिश की है। ये जानकारी उस वक्त सामने आई है जब कुछ समय पहले ही निर्देशक बलाचंद्र कुमार ने यौन उत्पीड़न में खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

 
कुछ समय पहले ही इस केस में डायरेक्टर बलाचंद्र कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि दिलीप मामले में आरोपी नंबर वन है। उनके इस बयान के बाद ही कई ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। ऑडियो क्लिप से पता चलता है कि अभिनेता और उनकी टीम ने मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकी दी थी। दिलीप और पांच लोगों पर साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मलयालम अभिनेता के साथ भाई अनूप और साले साहब भी आरोपी हैं। एफआईआर में बाबू चेमांगनाड, अप्पू और एक अज्ञात व्यक्ति का नाम लिया गया है।
विज्ञापन


बलाचंद्र कुमार ने किया ये खुलासा 
हाल ही में, बलाचंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुद को एक्टर दिलीप का करीबी दोस्त बताया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि दिलीप आरोपी नंबर वन है और वह एक्ट्रेस को अच्छी तरह जानते था। उन्होने ये भी दावा किया कि दिसंबर 2017 में दिलीप और उसके वकील जज के कक्ष में गए थे और उससे पहले ही इन लोगों के पास क्लिप थी जिसमें यौन उत्पीड़न की तस्वीरें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिनेत्री ने सीएम से लगाई मदद की गुहार
बलाचंद्र कुमार के इस खुलासे के बाद ही पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने न्याय की मांग की है।  इस पत्र में एक्ट्रेस ने अपने दुख को व्यक्त करते हुए सीएम से मदद की मांग की है और लिखा कि इन आरोपों की जांच की जरूरत है। मैं न्याय चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed