{"_id":"5bed533fbdec226974558460","slug":"fir-filed-against-raveena-tandon-for-traffic-jam-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी पचड़े में फंसी रवीना टंडन, रोड पर जाम लगाने पर बिहार में दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानूनी पचड़े में फंसी रवीना टंडन, रोड पर जाम लगाने पर बिहार में दर्ज हुई FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
raveena tandon
- फोटो : file photo
नब्बे के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उनके खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि बिहार के एक वकील ने उनके खिलाफ रोड पर लंबा जाम लगाने की वजह से पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के काजी मोहम्मदपुर थाना में उनपर धारा 475/18 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद रवीना टंडन पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रवीना टंडन एक होटल का उद्घाटन करने के लिए बिहार पहुंची। उनके आने का पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे रोड पर जाम हो गया और वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। इस पर सुधीर ओझा नाम के एक वकील ने उनपर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
सुधीर ओझा ने रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कहा कि रवीना के इस प्रोग्राम की वजह से लोग काफी देर तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। वहीं इस मामले में अभी रवीना टंडन का कोई बयान नहीं आया हैै। आपको बता दें कि रवीना टंडन आखिरी बार फिल्म मातृ दिखाई दी थीं। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।