{"_id":"5ce3c01fbdec22071f56c688","slug":"filmmaker-vijaya-mulay-pass-away-in-age-of-98-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मिनट की एनीमेशन फिल्म बनाकर विजया मुले ने जीत लिया था दिल, बेटी का है फिल्मों से कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 मिनट की एनीमेशन फिल्म बनाकर विजया मुले ने जीत लिया था दिल, बेटी का है फिल्मों से कनेक्शन
Tue, 21 May 2019 03:03 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Vijaya Mulay
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय एनीमेशन फिल्म, एक, अनेक, एकता की निर्देशक विजया मुले का रविवार शाम दिल्ली में निधन हो गया। इस फिल्म का गाना एक चिड़िया, अनेक चिड़िया लोगों को अब भी याद है। ये गाना बरसों बरस स्कूल के कार्यक्रमों में बजता रहा और अब भी इसे यूट्यूब पर देखने वालों की तादाद लाखों में है।
विजया मुले 98 वर्ष की थीं। 70 और 80 के दशक में दूरदर्शन देखने वालों के लिए यह सात मिनट की एनीमशन फिल्म हमेशा एक यादगार रही है। विजया मुले के निधन पर साहित्य और कला जगत के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
वसंत देसाई के संगीत से सजी और भारत में एनीमेशन के प्रणेता माने जाने वाले निर्माता भीम सेन की फिल्म एक अनेक और एकता को 1974 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इस फिल्म के अलावा विजया मुले को सिनेमा पर लेखन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। विजया मुले पटना फिल्म सोसाइटी की संस्थापक रहीं और दिल्ली फिल्म सोसाइटी की वह सबसे मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं। सत्यजीत रे और मृणाल सेने के बाद उन्हें फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया का अध्यक्ष भी चुना गया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी मित्र रहीं विजया मुले की पुत्री सुहासिनी मुले जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह बताती हैं, 'पिछले साल ही मेरी मां ने एक तिरंगा अपनी संदूक से निकाला। ये वह तिरंगा है जो उन्होंने मेरा पिता के साथ 1947 में फहराया। तब से ये तिरंगा उनके पास एक यादगार के तौर पर सुरक्षित रहा।‘

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन