फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Sudhir Mishra made with a crime thriller web series Hostages

तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले सुधीर मिश्रा का नया प्रयोग, इस विदेशी वेब सीरीज का बनाया रीमेक

Fri, 24 May 2019 03:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 24 May 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Sudhir Mishra made with a crime thriller web series Hostages
Sudhir Mishra - फोटो : social media

अपनी पहली ही फिल्म 'ये वो मंजिल तो नहीं' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक सुधीर मिश्रा की भी ओटीटी एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री हो गई है। धारावी, इस रात की सुबह नहीं और हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी कालजयी फिल्में बनाने वाले सुधीर मिश्रा ने अपनी पहली वेब सीरीज एक इजराइली वेब सीरीज के रीमेक के तौर पर बनाई है।

विज्ञापन


सिनेमा के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशक सुधीर मिश्रा इस बार दर्शकों के लिए लाए हैं वेब सीरीज जिसका नाम 'हॉस्टेजस' है। यह वेब सीरीज एक इजराइली टीवी सीरीज पर आधारित है जिसका नाम भी हॉस्टेजस ही है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट नामक प्रोडक्शन कंपनी की प्रोड्यूस की गई इस वेब सीरीज में टिस्का चोपड़ा, रॉनित रॉय, शरद जोशी, दलीप ताहिल, सूर्या शर्मा और अनंग्शा बिस्वास अहम किरदारों में हैं। 
विज्ञापन


क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी एक सर्जन के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे मुख्यमंत्री की सर्जरी के लिए नियुक्त किया गया है। इसी बीच सर्जन के परिवार को कोई अगवा कर लेता है और उसे मुख्यमंत्री को मार डालने का आदेश देता है। इस सर्जन का किरदार टिस्का चोपड़ा निभा रही हैं,  वहीं अभिनेता रॉनित रॉय एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक सुधीर मिश्रा भी मानते हैं कि उनकी सीरीज का कंटेंट ओरीजनल नहीं है। वह कहते हैं, ‘जब मुझे यह इजराइली सीरीज दिखाई गई, मैं इसे देखकर हैरान रह गया। इतना उम्दा कंटेंट मैने कभी नहीं देखा। इस तरह के कंटेंट को बनाना और इतने उम्दा कलाकारों के साथ काम करना ही एक निर्देशक का सपना होता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed