{"_id":"5fa66c155b68290bd72afcc9","slug":"filmmaker-sudarshan-ratan-passed-away-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्ममेकर सुदर्शन रतन का कोरोना से निधन, माधुरी दीक्षित को ऑफर की थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्ममेकर सुदर्शन रतन का कोरोना से निधन, माधुरी दीक्षित को ऑफर की थी पहली फिल्म
Sat, 07 Nov 2020 03:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 07 Nov 2020 03:24 PM IST
सार
- फिल्ममेकर सुदर्शन रतन का निधन।
- कोरोना वायरस की वजह से हुआ निधन।
- अभिनेता शेखर सुमन ने ट्वीट कर दी जानकारी।
विज्ञापन
सुदर्शन रतन का निधन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोरोना वायरस का कहर देशभर में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस ने अब तक कई जिंदगियों को छीन लिया है। अब हाल ही में फिल्मी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्ममेकर सुदर्शन रतन का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता शेखर सुमन ने दी है।
विज्ञापन
अभिनेता शेखर सुमन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। शेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना के कारण मैंने अपने दोस्तों में से एक सुदर्शन रतन को खो दिया। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ मेरी दूसरी फिल्म डायरेक्ट की थी। वे बुरे दिनों से हार गए। गरीब थे, लेकिन ईमानदार थे। हम संपर्क में थे। हम-एक दूसरे को कॉल करते थे और अक्सर घर पर मिला करते थे। तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त। भगवान आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
Lost one of my dearest friends Sudarshan Rattan to Corona.He directed me in my second film with Madhuri Dixit.He fell on bad days was poor but a very honest man.We kept in touch.He wd call up and often be home.Will miss u my https://t.co/c8BFaZT2wh in peace.
विज्ञापन विज्ञापन— Shekhar Suman (@shekharsuman7) November 6, 2020
बता दें कि सुदर्शन ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। अंतिम में वह इस वायरस के हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि सुदर्शन रतन ने शेखर सुमन और माधुरी दीक्षित के साथ 1986 में फिल्म 'मानव हत्या' बनाई थी। तभी से शेखर और सुदर्शन काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।
इसके बाद सुदर्शन ने 1996 में फिल्म 'हाहाकार' की कहानी लिखी थी। इस फिल्म को उन्होंने खुद ही निर्देशित किया था। साथ ही इस फिल्म के निर्माता भी वो खुद ही थे। फिल्म में सुधीर पांडे, शफी ईमानदार, नीलिमा अजीम और जॉनी लीवर अहम किरदार में नजर आए थे।
पढ़ें: कार का पीछा कर रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी