Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट के मां बनने पर भावुक हुए पिता महेश भट्ट, कहा- ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो
फिल्मी गलियारों में इस वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर चर्चा में हैं। यह कपल बीते दिन ही एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट के मां बनने की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विस्तार
फिल्मी गलियारों में इस वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर चर्चा में हैं। यह कपल बीते दिन ही एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट के मां बनने की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के उनके दोस्त से लेकर फैंस सभी लगातार एक्ट्रेस को इस खास मौके पर बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए।
आलिया भट्ट की मां बनने की खबर पर अभिनेत्री के पिता और निर्देशक महेश भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा- मैं इस समय अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। यह बच्ची रणबीर और आलिया को एक-दूसरे के और करीब लाएगी। उन्होंने कहा कि रणबीर और आलिया के साथ ही यह दोनों परिवारों के लिए भी बेहद कीमती पल है।
Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, जब आलिया एक छोटी सी बच्ची थी, जो मेरी गोदी में खेलती थी और आज वह खुद एक बेटी की मां बन गई है। महेश भट्ट ने बताया कि जब उन्हें उनकी पत्नी सोनी राजदान का फोन आया और उन्होंने बताया कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। जिस अंदाज में सोनी ने मुझे यह खुशखबरी दी मैं उसे कभी भी शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा।
Brahmastra: 'फालतू में किया बायकॉट', ओटीटी पर ब्रह्मास्त्र देख आया फैंस का रिएक्शन, उठी थिएटर रिलीज की मांग
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी इस शादी को काफी निजी रखा था, जिसमें सिर्फ करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही जून में आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया, जिसके बाद 6 नवंबर को एक्ट्रेस ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया।
Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया संग बोल्ड सीन करते हुए बेकाबू हो गया था यह कलाकार, डर से रोने लगी थीं एक्ट्रेस