फिल्मी किस्सा: जब हेमा मालिनी ने मां से परेशान होकर बीच में ही छोड़ दी थी शूटिंग, ये थी वजह
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी वो अदाकारा हैं जिन्हें उनकी खूबसूरती के साथ शानदार अभिनय के लिए भी जाना जाता है। हेमा मालिनी ने अपने अभिनय के साथ अपने डांस से भी लोगों का खूब दिल जीता है। बॉलीवुड में हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया और कई शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी फिल्मों में न तो बोल्ड सीन दिए और न ही कभी किसी निर्देशक के कहने पर अपने लुक्स और सींस के साथ किसी भी तरह का समझौता किया। हेमा मालिनी एक किस्से के बारे में बात करते हुए बताती हैं कि एक बार वे अपनी मां और निर्देशक के बीच इतनी पिस गई थी कि वे शूटिंग छोड़कर निकल गईं थी।
इस बात को लेकर मां से हो गई थीं गुस्सा
हेमा मलिनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक ऐसे किस्से के बारे में बताया कि एक फिल्म में उन्हें रोमांटिक सीन करना था। निर्देशक उनसे कुछ क्रिएटिव करवाना चाहते थे लेकिन उनकी मां लगातार उन्हें वो सीन करने से रोक रही थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि वे निर्देशक और अपनी मां के बीच इतना पिस गई थी कि परेशान होकर बीच में ही शूटिंग छोड़कर चली गई थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि कुछ सींस को लेकर उनकी मां बेहद ही प्रोटेक्टिव हो जाती थीं। इस वजह से निर्देशक उन्हें और उनकी मां को भी अलग सीन समझाया करते थे।
हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद हेमा मालिनी एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। हालांकि लेकिन फिल्म जगत में काम करने का आइडिया कभी भी हेमा मालिनी का नहीं था। मीडिया से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने बताया था कि फिल्मों में आने का निर्णय उनकी मां जया का ही था।