फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Tumko Meri Kasam Actor Anupam Kher Share Social Media Post On His Birthday

Anupam Kher: अनुपम खेर बोले- उम्र बस एक नंबर है, मैं इस बात का उदाहरण हूं, अभिनेता ने जन्मदिन पर साझा की पोस्ट

Fri, 07 Mar 2025 11:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी उम्दा कलाकारी के अनुपम खेर जाने जाते हैं। आज अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, इसमें वह अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Film Tumko Meri Kasam Actor Anupam Kher Share Social Media Post On His Birthday
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक भी वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अब तक निभाए अपने किरदारों और करियर जर्नी का जिक्र अभिनेता कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।

विज्ञापन


उम्र को महज एक नंबर बताया 
अनुपम खेर अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘आज मेरा जन्मदिन है, 70वां। जिस शख्स ने फिल्मों में 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई हो और फिर ज्यादातर अपनी उम्र से बड़े किरदार किए हों। उसकी जवानी तो अब शुरू हुई है। मैं इस बात का उदाहरण हूं कि उम्र महज एक नंबर है।’ 
विज्ञापन


ऐसे मनाएंगे अपना जन्मदिन 
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम खेर फैंस को कहते हैं, ‘आप मुझे जन्मदिन पर आशीर्वाद और बधाई दीजिएगा। मैं हरिद्वार आया हूं मां, दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ। इस बार जन्मदिन खास है। इसे पूरे सनातनी तरीके से मनाऊंगा। जय मां गंगे, हर हर महादेव।’ कल भी अपनी मां के साथ अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह गंगा घाट पर पूजा-अर्चना कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


Film Tumko Meri Kasam Actor Anupam Kher Share Social Media Post On His Birthday
फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के टीजर में अनुपम खेर और अदा शर्मा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस फिल्म में नजर आएंगे अनुपम खेर 
जल्द ही अनुपम खेर फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया की जिंदगी से इंस्पायर बताई जा रही है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अदा शर्मा, ईशा देओल भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed