फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film tamanchey inspire with monica bedi affair

तो क्या यह सलेम-मोनिका की प्रेम कहानी है?

Sat, 02 Aug 2014 12:10 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
 film tamanchey inspire with monica bedi affair

क्या ‘तमंचे’ इन दिनों जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और उसकी बॉलीवुड प्रेमिका मोनिका बेदी के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। चर्चा तो यही है। वैसे निखिल द्विवेदी का कहना है कि यह बात सही नहीं है। ‘तमंचे’ का अबू-मोनिका से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे निखिल ने माना कि इन दिनों उनके पास अबू सलेम की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म का प्रस्ताव आया हुआ है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर चाहते हैं कि निखिल इसमें अबू सलेम का किरदार निभाएं। निखिल ने कहा कि मैं अभी इस पर विचार कर रहा हूं। कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

अपराधियों की कहानी है तमंचे

 film tamanchey inspire with monica bedi affair

‘तमंचे’ दो अपराधियों की कहानी है। एक है बाबू (रिचा चड्ढा) और दूसरा है मुन्ना मिश्रा (निखिल द्विवेदी)। दोनों पुलिस की गिरफ्त से छूट कर भाग रहे हैं। लेकिन पुलिस अलावा उनकी जान के पीछे कोई और भी लगा है। किस तरह से दोनों अलग-अलग ढंग की शख्सीयत होते हुए भी एक होकर गैंग्स्टर को सबक सिखाते हैं। उनमें प्यार तो होता है, मगर उसका अंजाम क्या होता है यह फिल्म में दिखाया गया है। निखिल का किरदार जहां फिल्म में कूल है, वहीं रिचा का रोल एक मुंहफट और सड़कछाप भाषा बोलने वाली लड़की का है। फिल्म के प्रमोशन में कहा गया है कि यह ‘कमीनों की लव स्टोरी’ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed