Priyanka Chopra: अमरूद बेचने वाली महिला से प्रभावित हुई प्रियंका, सोशल मीडिया पर साझा किया किस्सा
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ को लेकर चर्चा में हैं। वह दक्षिण भारत में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में एक अमरूद बेचने वाली महिला से अभिनेत्री काफी प्रभावित हुई। जानिए, ऐसा क्या हुआ प्रियंका के साथ?
विस्तार
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कभी दक्षिण भारत में होती हैं तो कभी उड़ीसा के कोरापुट में देखी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह अमरूद बेचने वाली महिला की तारीफ कर रही हैं, साथ ही उससे प्रभावित भी नजर आ रही हैं।
अमरूद बेचने वाली महिला ने नहीं लिए प्रियंका के पैसे
प्रियंका अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताती हैं कि वह विशाखापट्टन एयरपोर्ट की तरफ जा रही थीं, तभी लाल बत्ती पर एक अमरूद बेचने वाली महिला दिखी। प्रियंका ने उससे अमरूद खरीदे तो 150 रुपये के थे। प्रियंका ने अमरूद बेचने वाली महिला को 200 रुपये दिए और बचे पैसे रख लेने को कहा। लेकिन वह महिला वापस अपनी दुकान पर गई और दो अतिरिक्त अमरूद लाकर प्रियंका चोपड़ा को दे दिए। इस बात पर प्रियंका कहती हैं कि वह एक मेहतनी और कामकाजी महिला है, उसने प्रियंका की चैरिटी को मना कर दिया। इस बात से प्रियंका काफी खुश नजर आईं।
पोस्ट में सुंदर नजारे भी साझा किए
प्रियंका चाेपड़ा ने अपनी पोस्ट में अमरूद की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही शूटिंग वाली जगह और सफर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए। इसमें भारती की खूबसूरती नजर आ रही हैं, कहीं नदी, कहीं हरे-भरे पहाड़ दिख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'बच्चे गलत व्यवहार के लिए पैरेंट्स को दोषी ठहराते हैं', एक्ट्रेस की मां ने बच्चों को कहा गलत
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में ये कलाकार भी हैं
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में दक्षिण भारतीय कलाकार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। प्रियंका इन दोनों कलाकारों के साथ इन दिनों फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उड़ीसा के कोरापुट में भी फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें पौराणिक संदर्भ है, साथ ही काशी क्षेत्र की भी विशेष भूमिका है।