फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Sikandar Actor Salman Khan In Party And Celebration Mood

Salman Khan: ‘सिकंदर’ के कलेक्शन की टेंशन से दूर ये काम करते दिखे सलमान खान, फैंस देखकर होंगे खुश

Sun, 13 Apr 2025 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 13 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन अभिनेता इस टेंशन से कोसों दूर हैं। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह बेफ्रिक नजर आए। 

विज्ञापन
Film Sikandar Actor Salman Khan In Party And Celebration Mood
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सलमान खान बॉलीवुड में अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘सिकंदर’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन सलमान को इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह काफी केयर फ्री नजर आए। 

विज्ञापन


पार्टी करते दिखे सलमान 
सलमान खान का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भाईजान पार्टी करते दिखे, वह सेलिब्रेश के मूड में नजर आए। पार्टी में उन्हें डांस करते भी देखा। इस पार्टी में उनके साथ कई और लोग भी मौजूद नजर आए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' का बुरा हाल होते ही 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुटे सलमान? फिल्म पर आया ये अपडेट  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


‘सिकंदर’ का कलेक्शन क्या रहा 
सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन तो कर लिया है। इसका बजट 200 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक ‘सिकंदर’ ने कुल 108 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 15 दिन का समय भी हो चुका है। 
ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Disaster: डिजास्टर घोषित हुई साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’, टॉप 10 में सलमान की अब एक भी फिल्म नहीं 

पिछले दिनों फिटनेस को लेकर ट्रोल हुए 
पिछले दिनों सलमान खान को ‘सिकंदर’ में किए गए एक्शन सीन्स के लिए ट्रोल भी होना पड़ा। कई यूजर्स का कहना था कि अब एक्शन करना सलमान खान के बस की बात नहीं है। वह पहले की तरह दबंग अंदाज में बड़े पर्दे पर नहीं दिख रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed