{"_id":"5b34756a4f1c1bf66e8ba7e6","slug":"film-sanju-controversey-complaint-filed-against-anushka-sharma-and-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'संजू', अनुष्का-रणबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'संजू', अनुष्का-रणबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और विवादों का नाता इतना गहरा है कि अब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म भी इसे अछूती नहीं रही। टॉयलेट लीकेज वाले सीन के बाद अब इसके डायलॉग्स ने फिल्म को कॉन्ट्रोवर्सी में धकेल दिया है। यही नहीं मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक जा पहुंचा है।
फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे गए एक पत्र में दोनों एक्टर्स पर यौन कर्मियों का अपमान करने का आरोप लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गुलाटी ने दोनों एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, फिल्म का एक सीन अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है जिसमें वह कहती हैं, 'अपनी पत्नी के अलावा कितनी महिलाओं के साथ सो हो चुके हो?' इसके जवाब में रणबीर कहते हैं,'क्या इसमें वेश्याओं को भी जोड़कर बताना है? या उन्हें हम अलग से गिनेंगे?'
विज्ञापन
गौरव गुलाटी का मानना है कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए इस पूरे सीक्वेंस के दौरान जो डायलॉग्स बोले गए उनमें सेक्स वर्क्स के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। लिहाजा, ऐसी भाषा वाली फिल्म को यू/ए नहीं बल्कि ए सर्टिफिकेट मिलना चाहिए था। शिकायत में उस सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई है। बता दें कि फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी।