फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film RRR writer K V Vijayendra Prasad sings film 1770 Ek Sangram in remake of Bankim Chandra bengali novel Anandamath

1770-Ek Sangram: 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के राइटर अब लिखेंगे 'आनंदमठ' की रीमेक, यहां पढ़िए मेगा बजट फिल्म की पूरी जानकारी

Fri, 08 Apr 2022 03:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 03:25 PM IST
सार

के.वी. विजयेंद्र प्रसाद लिखित इस मेगा बजट फीचर फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और लंदन में की जाएगी।

विज्ञापन
Film RRR writer K V Vijayendra Prasad sings film 1770 Ek Sangram in remake of Bankim Chandra bengali novel Anandamath
के.वी. विजयेंद्र प्रसाद करेंगे 1770 - एक संग्राम का लेखन - फोटो : अमर अजाला, मुंबई

विस्तार

एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म "आरआरआर" और "बाहुबली" के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद, बंकिम चंद्र चटर्जी की बंगाली नॉवल 'आनंदमठ' (1882) पर बन रही फिल्म '1770 - एक संग्राम' का लेखन करेंगे। आज यानी आठ अप्रैल को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार 'महर्षि' बंकिम चंद्र चटर्जी की 128वीं पुण्यतिथि है। इस विशेष दिन पर फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी और जी स्टूडियोज के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने 'के वी विजयेंद्र प्रसाद' के साथ फिल्म के लिए कॉनट्रैक्ट साइन किया।

विज्ञापन

फिर से चलेगा 'आनंदमठ' का जादू?
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए के वी विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि "जब सुजॉय ने आनंदमठ के लिए मुझे अप्रोच  किया, तो मैं थोड़ा अचंभित रह गया था। मैंने कई साल पहले नॉवल पढ़ा था, और सच कहूं तो मुझे नहीं लगा कि आज की पीढ़ी इस विषय से जुड़ पाएगी। लेकिन जब मैं राम कमल से मिला और उन्होंने आनंदमठ पर अपनी सोच मुझे बताई, तो मुझे उपन्यास पर एक अलग दृष्टिकोण मिला। उनके हिसाब से यह कहानी लोगों से कनेक्ट होने वाली दिखाई पड़ रही थी। कुछ मीटिंग्स के बाद, अब मैं इस विषय पर पूरी तरह से नए दृष्टिकोण के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। आनंदमठ के जादू को फिर से लोगों के सामने रखना मेरे लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासिक फिल्मों पर हो रहा काम 
जी स्टूडियो के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी कहते हैं, "मुझे खुशी है कि हम सिनेमा जगत के लोग क्लासिक्स पर फिर से विचार कर रहे हैं। मैं वंदे मातरम के जादू को पर्दे पर फिर से बनाने के लिए उत्साहित हूं। मैंने पहले भी मणिकर्णिका में विजयेंद्र सर के साथ काम किया है और उनके साथ एक-दो और प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है। जब राम कमल ने '1770 एक संग्राम' के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैंने तुरंत विजयेंद्र सर के बारे में सोचा। मुझे खुशी है कि हमारे पास शैलेंद्र कुमार और सूरज शर्मा जैसे युवा निर्माता हैं, जो मानते हैं कि फिल्म के लिए सबसे जरूरी पटकथा होती है। एक बार, जब हम अपनी पठकथा के साथ तैयार हो जाते हैं, तब हमें फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में सोचना चाहिए।"

विज्ञापन

'1770- एक संग्राम' है ड्रीम प्रोजेक्ट
फिल्म निर्माता और लेखक राम कमल मुखर्जी कहते हैं, "यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं  इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित रचनात्मक टीम के साथ काम करूंगा और इस बात का पूरा ध्यान रखूंगा कि दर्शकों  को यह फिल्म पसंद आए। मुझे लगता है कि आनंदमठ की कहानी बताने का यह सही समय है। यह संन्यासियों की कहानी है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आजादी के बीज बोए थे। मुझे लगा कि इस कहानी को एक अलग पैमाने पर फिर से बनाया जा सकता है।"

ये है कहानी 
इस मेगा बजट फीचर फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और लंदन में की जाएगी। 1770 में स्थापित यह कहानी उस समय के संन्यासियों द्वारा किए गए विद्रोह को दिखाएगी, जो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ की गई थी। इस नॉवल की खास बात यह भी है कि भारत का राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" पहली बार "आनंदमठ" में प्रकाशित हुआ था।

इस दिन आएगा पहला टीजर 
इस साल मई के आखिर में फिल्म का पहला टीजर और पोस्टर जारी किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए राम कमल कहते हैं कि "हम इस साल अक्टूबर से शूटिंग की उम्मीद कर रहे हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले हमें 120 दिनों के प्री-प्रोडक्शन की जरूरत है। यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे बनाने के लिए बड़े बजट की आवश्यकता है। इस फिल्म को बनाने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा।"  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed