फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Review for tevar

'तेवर' देखने से पहले जानिए क्या हैं इसके तेवर

Fri, 09 Jan 2015 04:25 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Film Review for tevar

साल की पहली बड़ी फिल्म तेवर में पूरानी कहानी को नई पैकेजिंग में परोसा गया है। फिल्म का अंदाज कुछ-कुछ साउथ की ऐक्शन फिल्मों की तरह है। फिर भी साल की पहली रिलीज के कारण इसे एक बार देखा जा सकता है।

विज्ञापन


फिल्म में विलेन को हीरोइन सोनाक्षी से प्यार हो जाता है पर हीरोइन उसे नहीं चाहती। बाहुबली विलेन पहले हीरोइन के भाई का मर्डर करता है और फिर उससे डर कर भागते हुए हीरोइन अचानक हीरो से टकरा जाती है।
विज्ञापन


वहीं फिल्म में अर्जुन आगरा के पिंटू नाम के लड़के का रोल कर रहे हैं, जिनके पिता पुलिस अफसर हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर मस्तमौला युवक के किरदार में जो अपनी दोस्त मंडली के साथ ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी ने किया कमाल का अभिनय

Film Review for tevar

फिल्म तेवर में मनोज वाजपेयी ने कमाल का अभिनय किया है। यह मनोज वाजपेयी का दुर्भाग्य है कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्में मिलती हैं, जिनमें हीरो कमजोर होते हैं और इस कमजोरी की वजह से फिल्म औंधे मुंह गिर जाती है। तेवर का भी हाल कुछ-कुछ ऐसा ही है। फिल्‍म सिर्फ मनोज के अभिनय के लिए याद किया जाएगा।

पूराने फार्मूलों में तकनीक की मदद से नए रंग गढ़ने से सिनेमा बोरिंग हो जाता है। ऐसी सर्दी में भावनाओं में ताजगी की गर्माहट जरूरी है, 'तेवर' के हीरो अर्जुन कपूर बहुत ठंडे मालूम पड़ते हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा कहीं से प्रभावित नहीं कर पातीं।

फिल्म अपने 'तेवर' से निराश करती है

Film Review for tevar

अभिनेत्री सोनाक्षी ने इस फिल्म भी निराश किया है। सोनाक्षी आज ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उन्हें अब गंभीर होकर सोचने की जरूरत है कि वह बॉलीवुड में क्या करना चाहती हैं।

उत्तर भारत के दर्शकों को सिर्फ यह बात आकर्षित कर सकती है कि कहानी आगरा-मथुरा की है। लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो इन पौराणिक-ऐतिहासिक शहरों को कोई नई-खूबसूरती या पहचान से जोड़े।

फिल्म तकनीकी स्तर पर भले ही मजबूत नजर आए, लेकिन यह निर्देशक की नाकामी है। एकाध गीत को छोड़ दें तो बाकी गीत-संगीत ऐसा नहीं है कि आप उसे याद रख सकें। कुल मिला कर फिल्म अपने नाम 'तेवर' के बावजूद शरीर को गर्म करने में नाकामयाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed