फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film release in next two month

ये बड़ी फिल्में होंगी जनवरी-फरवरी में रिलीज

Tue, 07 Jan 2014 07:16 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
film release in next two month

इस साल के पहले दो महीने जोरदार साबित होने वाले हैं। पहले दो महीनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं।

विज्ञापन


फिर वह चाहे सलमान खान की चर्चित फिल्म जय हो या फिर डेढ़ इश्किया। कुछ और फिल्में कतार में खड़ी हैं। खास बात ये है कि यह फिल्में मिजाज में बिल्कुल-अलग हैं।
विज्ञापन

शुरुआत सलमान के धमाके

film release in next two month

इस साल की बड़ी श़ुरुआत सलमान खान के बड़े धमाके से होगी। 2013 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी इसलिए दर्शकों को इस फिल्‍म का इंतजार बहुत ज्यादा है।

सोहेल खान निर्देशित यह फिल्म लंबे समय से अपने बार-बार बदलते नाम की वजहों से चर्चाओं में आती रही है। इस फिल्म में सलमान एक आम आदमी का किरदार निभा रहे हैं।

हर दिल अजीज इश्किया

film release in next two month

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्‍म इश्किया की सीक्वल फिल्‍म डेढ़ ‌इश्किया भी जनवरी में रिलीज हो रही है। 10 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में नसीर साहब के साथ माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी होगी। अशरद वारसी तो रहेंगे ही।

विज्ञापन

यह बी ग्रेड फिल्‍म भी चर्चाओं में

film release in next two month

बी ग्रेड फिल्म कही जा रही मिस लवली भी साल के पहले दो महीनों में रिलीज होने वाली फिल्‍म है। 17 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्‍म दो ऐसे भाईयों की कहानी है जो सी ग्रेड की फिल्‍में बनाते-बनाते उसकी नायिका से प्यार कर बैठते हैं।

फिर एक बड़ी रोमांटिक ‌फिल्म

film release in next two month

बीतते हुए जनवरी में एक रोमांटि‌क फिल्म हंसी तो फसी रिलीज होगी। विनील मैथ्यू निर्देशित इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा और सिद्घार्थ मेल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म सात साल लंबी एक प्रेम कहानी को दिखाएगी।

फिर आएंगे गुंडे

film release in next two month

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की चर्चित फिल्म गुंडे भी फरवरी में रिलीज होनी है। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अली अब्बास जाफर निर्देशित कर रहे हैं। 70 के दशक के कोयला माफियाओं पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा प्रेम त्रिकोण भी बनाएंगी।

फिर हाइवे की मोहब्बत

film release in next two month

इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे भी इसी समय रिलीज होनी है। 21 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म एक ऐसे लड़की की प्रेम कहानी है जिसे उसे अपहरण करने वाले से ही प्यार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed