फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Producer Pritish Nandy Birth Anniversary Film Career Known Unknown Facts

Pritish Nandy Birth Anniversary: प्रीतीश नंदी का सिनेमा रहा हटकर, जानिए पत्रकार से फिल्ममेकर बनने की कहानी

Wed, 15 Jan 2025 10:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

प्रीतीश नंदी को बॉलीवुड में एक ऐसे प्रोड्यूसर के तौर पर याद किया जाता है जिसने दर्शकों को अलग और हटकर कहानियों पर फिल्में बनाकर दीं। इनकी फिल्मों में बॉलीवुड के नामी कलाकार ने अभिनय किया। जानिए, प्रीतीश नंदी के फिल्मी करियर के बारे में।
 

विज्ञापन
Film Producer Pritish Nandy Birth Anniversary Film Career Known Unknown Facts
फिल्म प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में जन्मे (15 जनवरी 1951) प्रीतीश नंदी ने शुरुआती करियर पत्रकारिता में बनाया। पत्रकार के रूप में भी उन्होंने अलग तरह का काम किया। फिर आगे चलकर फिल्मों की तरफ रूख किया और प्रोड्यूसर बनकर कई फिल्में बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही वह एक लेखक के रूप में भी लगातार सक्रिय रहे। 8 जनवरी 2025 को उनके निधन की खबर मिली, प्रीतीश के फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों को उनके जाने का काफी दुख है। जानिए, प्रीतीश नंदी ने किस तरह की फिल्में बनाई और उनका करियर कैसा रहा। 

विज्ञापन

Film Producer Pritish Nandy Birth Anniversary Film Career Known Unknown Facts
प्रीतीश नंदी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

टीवी पर किया पहला सिग्नेचर शो  
पत्रकार के तौर पर प्रीतीश नंदी ने कई बड़े मीडिया ग्रुप्स में काम किया। 1993 में उन्होंने प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस कंपनी बनाई। इस कंपनी का पहला शो ‘द प्रीतीश नंदी शो’ रहा। यह पहला टीवी सिग्नेचर शो था, जो दूरदर्शन पर दिखाया जाता था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Producer Pritish Nandy Birth Anniversary Film Career Known Unknown Facts
प्रीतीश नंदी प्रोड्यूस फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' और 'चमेली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आगे चलकर प्रोड्यूस की फिल्में 
टीवी पर काम करने के बाद प्रीतीश नंदी ने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया। उन्होंने लगभग 20 से अधिक फिल्में प्रोड्यूस कीं। पहली फिल्म काजोल के साथ ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’ रही। इसके बाद भी नामी एक्टर्स के साथ ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘मुंबई मैटिनी’, ‘चमेली’, ‘शब्द’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘जस्ट मैरिड’, ‘अग्ली और पगली’, ‘मीराबाई नॉट आउट’, ‘धीमे धीमे’, ‘रात गई बात गई?’, ‘क्लिक करें’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्में बनाईं। प्रीतीश नंदी की कंपनी ने कुछ समय पहले वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ को भी प्रोड्यूस किया था। 

विज्ञापन

लेखक के रूप में भी पहचान 
प्रीतीश नंदी की पहचान सिर्फ एक पत्रकार, प्रोड्यूसर की नहीं रही, वह लेखक के तौर पर भी काफी काम करते रहे। उनकी कई कविता की किताबें भी पब्लिश हुईं। साथ ही वह कई भारतीय भाषाओं की किताबों का अनुवाद भी इंग्लिश में किया करते थे। यह सभी कविता से जुड़ी किताबें रही हैं। उनका पहला कविता संग्रह ‘ऑफ गॉड्स एंड ऑलिव्स’ 1967 में पब्लिश हुआ था। प्रीतीश नंदी को 1977 में पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed