फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Son of Sardaar fame Director Ashwini Dhir son Jalaj Dhir dies in a road accident

Bollywood Accident: हाईवे पर पलक झपकते चली गई निर्देशक के बेटे की जान, घर से बिना बताए निकले दोस्त और फिर...

Tue, 26 Nov 2024 10:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 26 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

फिल्म निर्माता अश्विनी धीर के 18 वर्षीय बेटे जलज धीर की 23 नवंबर की सुबह मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में जलज के एक और दोस्त की भी जान चली गई। 
 

विज्ञापन
Son of Sardaar fame Director Ashwini Dhir son Jalaj Dhir dies in a road accident
अश्विनी धीर-जलज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अतिथि तुम कब जाओगे' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों के निर्देशक अश्विनी धीर ने अपने 18 वर्षीय बेटे जलज धीर को खो दिया है। निर्माता के बेटे की 23 नवंबर की सुबह मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट की मानें तो वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार में मौजूद थे। दुर्घटना में उनके एक और दोस्त की जान चली गई। कथित तौर पर जलज धीर के दोस्त साहिल मेंधा नशे में थे और गाड़ी वही चला रहे थे।

विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में गई जान

120-150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रही गाड़ी विले पार्ले में अनियंत्रित होकर सर्विस रोड और पुल के बीच डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जलज और उनके दोस्त सार्थक कौशिक की जान चली गई। मामले की शिकायत जलज धीर के एक दोस्त जेडन जिमी ने विले पार्ले पुलिस से की। पुलिस ने गाड़ी चला रहे शख्स साहिल मेंधा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

कब और कहां हुई सड़क दुर्घटना? 

जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त जलज धीर के घर पर इकट्ठा हुए जो गोरेगांव ईस्ट में स्थित हैं। चारों ने रात साढ़े तीन बजे तक वीडियो गेम खोला। इसके बाद वह लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए। सभी ने पहले बांद्रा में सिगडी रेस्तरां में खाना खाया फिर सुबह तकरीबन 4.10 बजे गोरेगांव ईस्ट के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू की। हालांकि, साहिल ने रास्ते में अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सर्विस रोड और पुल के बीच डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में साहिल और जिमी को मामूली चोटें आईं। लेकिन पीछे सीट पर बैठे जलज और सार्थक बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलज के साथ-साथ सार्थक ने भी गंवाई जान

जिमी जेडन ने घटनास्थल पर मौजूद दो लोगों की मदद से जलज को जोगेश्वरी पूर्व के ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया और वहां से उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सार्थक को साहिल द्वारा भाभा अस्पताल (बांद्रा पश्चिम में) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Amaran Box Office Collection Day 27: 'अमरण' के कमाई में आ रही है कमी, मंगलवार का इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed