फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film 'policegiri' premier in jail

संजय दत्त को जेल में दिखाई जाएगी 'पुलिसगीरी'

Mon, 01 Jul 2013 05:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क/मुंबई ब्यूरो
इंटरनेट डेस्क/मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
film 'policegiri' premier in jail

इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म 'पुलिसगीरी' एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म का प्रीमियर जेल में किया जाएगा। संजय दत्त को यह फिल्म पुणे की जेल में दिख्रायी जाएगी।

विज्ञापन


इसी हफ्ते संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी रिलीज होने जा रही है। निर्माता टी.पी.अग्रवाल की कोशिश है कि संजू बाबा को यह फिल्म यरवदा जेल में दिखाई जाए।

दरअसल जेल में कैदियों को हर महीने एक फिल्म दिखाई जाती है, इसलिए टी.पी.अग्रवाल ने जेल प्रशासन से प्रार्थना की है कि इस बार कैदियों के समक्ष उनकी इस नई फिल्म का प्रदर्शन हो।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिसगीरी में संजय दत्त की मुख्य भूमिका है और यह फिल्म संजू बाबा ने जेल जाने से पहले जी जान लगाकर पूरी की है।

गौरतलब है कि संजय दत्त ने अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के लिए कोर्ट से जो छूट मांगी थी, उसी के तहत उन्हें एक महीने की मोहलत दी गई थी और उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल की इस प्रार्थना पर अभी जेल प्रशासन ने कोई निर्णय तो नहीं लिया है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह छूट उन्हें जरूर मिलेगी।

खबर है कि संजय दत्त की बीवी मान्यता दत्त भी पुलिसगीरी के निर्माता के साथ जेल प्रशासन से मिल सकती हैं। वे भी अपनी ओर से यरवदा जेल के अधीक्षक से इस संबंध में प्रार्थना करने का मन बना चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed