{"_id":"9edf14ee-b6de-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"film-on-mahabharata-coming-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगी 'महाभारत' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगी 'महाभारत'
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 07 May 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर 'महाभारत' को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 'महाभारत' की कहानी पर आधारित एक फिल्म उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
हाल ही में छह तेलगू फिल्मों के निर्माण की घोषणा करने वाले अनुभवी तेलगू फिल्म निर्देशक दासरी नारायण राव का कहना है कि उनकी आगामी फिल्मों में उनकी महत्वकांक्षी फिल्म 'महाभारत' भी शामिल है।
विज्ञापन
वह इस महाकाव्य को फिल्म के रूप में पूरी दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। अब तक करीब 150 फिल्मों का निर्देशन कर चुके दासरी ने आईएएनएस को बताया, "पिछले महीने की गई छह फिल्मों की घोषणा में से एक पर मैं काम शुरू कर चुका हूं।
विज्ञापन
जल्द ही राजनीतिक व्यंग्य पर बन रही फिल्म 'वाडिकासुलावडा' पूरी होने वाली है। इसके बाद मैं 'महाभारत' पर काम शुरू कर दूंगा। मैंने दो साल पहले ही इसकी पटकथा तैयार कर ली थी।"
उन्होंने कहा, "यह फिल्म काफी समय से रुकी हुई थी और मैं खुश हूं कि जल्द ही मैं इस पर काम शुरू करने वाला हूं। मेरा इरादा इसे कई भाषाओं में बनाने का है, जिसका निर्णय मैं जल्द ही लेने वाला हूं।
मैं इसे अंग्रेजी में भी डब करने वाला हूं, क्योंकि मैं इस महान भारतीय महाकाव्य को पूरी दुनिया के सामने लाना चाहता हूं।"
यह पूछे जाने पर कि एक साथ छह फिल्मों के लिए वह समय कैसे निकाल पाएंगे, दासरी ने कहा, "अधिकतर फिल्मों पर काम शुरू होने में अभी समय है, लेकिन एक बार फिल्म शुरू हो जाने के बाद उन्हें समय से पूरा करने का दबाव होता है, इसलिए समय कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।"