फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film mary kom not release in manipur

खटाई में पड़ सकती है 'मैरी कॉम' की रिलीज

Thu, 21 Aug 2014 07:48 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
film mary kom not release in manipur

लगता है कि पांच बार बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी मैरी कॉम पर आधारित फिल्म मणिपुर में रिलीज नहीं हो पाएगी। इसके बारे में मैरी का कहना है कि हम इसके लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सिनेमा एसोसिएशन और भूमिगत समूह इसके लिए स्वीकृति देंगे यह थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन


सितंबर 2000 में वे क्रन्तिकारी लोग, जो मणिपुर को एक अलग स्वतंत्र समाजवादी राज्य बनाने की मांग कर रहे थे, उन्होंने मणिपुर में हिंदी, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज़ पर रोक लगा रखी है। यहाँ तक कि उन्होंने छापे मार कर हिन्दी फिल्मों की हजारों वीडियो कैसेट को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बंद रहेंगे सिनेमाघर

film mary kom not release in manipur

इसी विवाद के चलते सैकड़ों की संख्या में हिंदी सिनेमा घरों को बंद करना पड़ा। ​​​असम ​के ​एक फिल्म निर्माता​ ​उत्पल बोरपुजारी का कहना है, "​​आजकल के भूमंडलीकृत ​संसार में, इस तरह के प्रतिबंधों का कोई मतलब नहीं बनता। क्योंकि आज नेटवर्किंग के द्वारा किसी भी भाषा की फिल्म तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए किसी भी एक भाषा या संस्कृति की फिल्म को बंद करवाना कोई अकलमंदी वाली बात नहीं है।

​अगर 'मैरी कॉम' ​मणिपुर में प्रदर्शित हो जाती है तो, यहाँ लोगों को यह पता चलेगा कि कैसे उन्ही के बीच के किसी इंसान को कितने बड़े पैमाने पर जाना जा रहा है। ​और सिर्फ 'मैरी कॉम' ही क्यों किसी भी भाषा की फिल्म की स्क्रीनिंग हर उस जगह होनी चाहिए जहाँ इसके लिए व्यापार की संभावनाएं हो।

यहाँ तक कि अगर कोई सिर्फ बहस के लिए यह कहता है कि बॉलीवुड फ़िल्में मणिपुर पर बुरा प्रभाव डालती है, तो इसका मतलब है, क्या मणिपुर की संस्कृति इतनी कमजोर है कि यह किसी भी फिल्म से प्रभावित हो सकती है। इसके लिए यही बेहतर होगा कि इसका फैंसला लोगों पर रहने दो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed