फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Maker Ritesh Sidhwani Hold Hand Malaika Arora By Mistake Users Make Fun Video Viral on social media

Malaika Arora: रितेश सिधवानी ने पत्नी की जगह गलती से पकड़ा मलाइका का हाथ, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Sun, 09 Apr 2023 04:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 04:47 PM IST
सार

फिल्म मेकर ने पत्नी की जगह गलती से मलाइका का हाथ पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर मजाक बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Film Maker Ritesh Sidhwani Hold Hand Malaika Arora By Mistake Users Make Fun Video Viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपने फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म मेकर रितेश सिधवानी के साथ नजर आ रही हैं। जहां पर गलती से फिल्म मेकर ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ लिया है और यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

Film Maker Ritesh Sidhwani Hold Hand Malaika Arora By Mistake Users Make Fun Video Viral on social media
मलाइका अरोड़ा-रितेश सिधवानी - फोटो : social media

रितेश ने गलती से पकड़ा मलाइका का हाथ
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रितेश सिधवानी और उनकी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ डिनर के लिए मिली थीं। डिनर खत्म होने के बाद का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश गलती से अपनी पत्नी डॉली की जगह पर मलाइका का हाथ पकड़ लेते हैं, क्योंकि वह उस वक्त अपने फोन में पूरी तरह से व्यस्त होते हैं। जिसके चलते उन्हें पता नहीं चलता है कि वह मलाइका का हाथ पकड़ रहे हैं या फिर अपनी पत्नी डॉली का। हालांकि जैसे ही उन्हें इस चीज का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी का हाथ थाम लिया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



यूट्यूबर अरमान मलिक ही नहीं इस यूट्यूबर की भी हैं दो पत्नियां

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Maker Ritesh Sidhwani Hold Hand Malaika Arora By Mistake Users Make Fun Video Viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

यूजर्स ने बनाया मजाक
मलाइका इसके बाद तुरंत अपनी कार में बैठ गई हैं और डॉली के साथ हंस रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की वन शोल्डर सैटिन ड्रेस पहनी हुई थी। वह अपने लुक में बेहद प्यारी और सिंपल नजर आ रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गलती से मिस्टेक हो गया, पर दिल गार्डन गार्डन हो गया भाई साहब। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गलती से मलाइका का हाथ पकड़ लिया। वहीं, मलाइका की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या यह वापस से 25 साल की हो गई हैं। 

Raveena Tandon: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रवीना टंडन की अदाकारी की हैं मुरीद, देख चुकी हैं सारी फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed