फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon says president Draupadi Murmu saw every film of her she gave Padma Shri Award to actress

Raveena Tandon: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रवीना टंडन की अदाकारी की हैं मुरीद, देख चुकी हैं सारी फिल्में

Sun, 09 Apr 2023 03:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Apr 2023 03:47 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
Raveena Tandon says president Draupadi Murmu saw every film of her she gave Padma Shri Award to actress
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों रवीना टंडन सातवें आसमान पर हैं। जब से उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है, वह खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए अवॉर्ड फंक्शन में रवीना को हिंदी सिनेमा में अपने कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया गया। रवीना ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी बात की, जिन्होंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति संग बातचीत पर बोलीं रवीना
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में 90 के दशक की क्वीन रवीना टंडन ने राष्ट्रपति मुर्मू संग अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए खुलासा किया की, 'वह एक सुंदर पल था। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुझसे कहा कि उन्होंने मेरी सारी फिल्में देखी हैं। ये उनका बड़प्पन है कि उन्होंने अवॉर्ड देते हुए मुझसे कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि वह मुझे अवॉर्ड दे रही हैं। मैंने उनसे कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है, जो मैं उस अवॉर्ड को आपके हाथ से ले रही हूं'।
विज्ञापन


पूरा परिवार हुआ था शामिल
बता दें की अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें अवॉर्ड मिला तो उनके पति और दोनों बच्चों राशा और रणबीर के चेहरे खुशी से खिल उठे थे। एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने उन्हें देखा तो वह मेरे लिए मुस्कुरा रहे थे। ये पल मेरे दिमाग में हमेशा के लिए छप गया है। बहुत अच्छा लगता है, जब आपका परिवार आपकी अचीवमेंट पर गर्व महसूस करता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीना 100 से अधिक फिल्मों में कर चुकीं है काम 
बता दें कि एक्ट्रेस रवीना टंडन पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में भी लगातार अपना योगदान दे रही है। अभी तक वो 100 से ज्यादा फिल्मों काम कर चुकी हैं जिसमें 'मोहरा', 'दिलवाले', 'अंदाज अपना अपना', 'सत्ता' और 'दामन' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें: कॉपी किया गया है प्रभास का लुक? 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर आर्टिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed