{"_id":"61f9f1ad4517921c8d67547e","slug":"film-kagaar-life-on-the-edge-actor-amitabh-dayal-passed-away-due-to-massive-cardiac-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का निधन, फिल्म 'कगार' में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ आ चुके हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का निधन, फिल्म 'कगार' में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ आ चुके हैं नजर
Wed, 02 Feb 2022 12:57 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ दयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कगार: लाइफ ऑन द एज' जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि 2 फरवरी, 2022 को तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का कर रहे हैं इंतजार
उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता मृणालिनी पाटिली ने जानकारी दी है कि “दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।"
विज्ञापन
कुछ दिन पहले शेयर की थी यह पोस्ट
तीन दिन पहले अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "कभी हार मत मानो...भगवान आपको बेहतरीन चीजें देने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लड़ते रहो। सभी से प्यार करो।.
विज्ञापन
कौन है अमिताभ दयाल?
अमिताभ दयाल को कागार: लाइफ ऑन द एज (2003), रंगदारी (2012), अमिताभ बच्चन की विरुध (2005), पी. आकाश की दिल्लगी... ये दिल्लगी (2005) और धुआं (2013) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी मृणालिनी हैं।