फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film 'i love new year' not get distributer

सनी देओल की फिल्म को नहीं मिले खरीदार

Tue, 25 Feb 2014 08:35 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
film 'i love new year' not get distributer

सनी देओल की एक बड़ी फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। क्या यह उनके खत्म होने का संकेत है।

विज्ञापन


सनी देओल के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर। पता चला है कि सनी और कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘आईलव एनवाई’ को निर्माताओं ने आखिरकार कभी न रिलीज करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि निर्देशक अनिल शर्मा की ‘सिंह साब द ग्रेट’ का बॉक्स ऑफिस नतीजा देखने के बाद निर्माता भूषण कुमार ने यह फैसला किया है। सनी के कैरियर में यह पहला मौका है जब उनकी फिल्म पूरी होने के बावजूद रिलीज नहीं हो रही हो।
विज्ञापन


पहले चर्चा थी कि ‘सिंह साब द ग्रेट’ के बाद टी-सीरीज की यह फिल्म रिलीज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार निर्देशक विनय और राधिका सप्रू द्वारा बनाई यह फिल्म 2011 में ही पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में यह रिलीज नहीं सकी, फिर 2013 में इसे रिलीज करने के लिए करीब आधा दर्जन बार तारीखें बदली गईं, लेकिन अंततः अब इसे डिब्बे में बंद करने का फैसला किया गया है।


फिल्म को रिलीज न किए जाने का कोई कारण निर्माता ने नहीं बताया है। वहीं निर्देशक विनय सप्रू का कहना है कि हमारी तीन साल की मेहनत बेकार चली गई है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed