जानिए आयुष्मान ने 'हवाईजादा' के लिए नौ बार क्या ट्राई किया?
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म 'हवाईजादा' एक नहीं नौ-नौ हेयरस्टाइल ट्राई किए। तब जा कर कहीं बात बनी। यह फिल्म वैज्ञानिक शिवकर तलपडे के जीवन पर आधारित है। जिसने सालों पहले 1895 में सबसे पहले हवाईजहाज का मॉडल बनाया था।
निर्देशक विभु विरेन्द्र पुरी ने बताया कि कपड़ों के अलावा आयुष्मान की हेयरस्टाइल पर भी काफी मेहनत की गई है। फिल्म में आयुष्मान का जो हेयरस्टाइल आपको दिख रहा है, उससे पहले करीब 9 हेयरस्टाइल ट्रायल किए गए थे। तब जाकर कहीं बात बनी।
'विक्की डोनर' से चर्चा में आए आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म हवाईजादा को कैरियर की सबसे कठिन फिल्म मानते हैं। फिल्म में 1895 का मुंबई नजर आएगा। हवाईजादा में आयुष्मान के साथ मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी शारदा नजर आएंगे।
एक लंबी रिसर्च के बाद सामने आई 'हवाईजादा'
फिल्म के निर्देशक विभु विरेन्द्र पुरी बताते हैं कि उन्होंने और उनकी टीम ने फिल्म के लिए काफी रिसर्च किये हैं। सेट डिजाइन हो या किरदारों के कॉस्ट्यूम, हर बात पर ध्यान रखा गया है।
निर्देशक का मानना है कि किसी विशेष समय को दिखाना फिल्मों में काफी चैलेंजिंग होता है। क्योंकि थोड़ी सी चूक हो जाने पर वह काफी मजाकिया लगती है।
हवाईजादा की कहानी जिस पर आधारित है, उनकी कहानियां किताबों में नहीं मिलती, लिहाजा हमें अपनी सोच और दिमाग से पूरे माहौल को क्रिएट करना पड़ा। बहरहाल, उम्मीद है कि इतनी मेहनत का फल इस फिल्म को जरूर मिले। हवाईजादा 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है।