फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film Dolly ki Doli seeing salman and after the tweet

'डॉली की डोली' देखने के बाद सलमान ने किया अजब ट्वीट

Sat, 24 Jan 2015 07:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
film Dolly ki Doli seeing salman and after the tweet

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म 'डॉली की डोली' देखने के बाद ट्विट किया है। दबंग खान ने ट्विट में अपने फैंस फॉलोविंग से इस फिल्म को देखने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


सलमान ने फिल्म देखने के बाद उसे प्रमोट करने का यह एक नया तरीका निकाला दिया है। राजस्थान में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे सलमान ने ऐसा किया है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक महिला ठग की है, जो पहले लड़के को अपने जाल में फंसाती है, फिर शादी की रात दूल्हे और उसके घरवालों को लूटकर फरार हो जाती है।

'डॉली की डोली' के लिए सोनम को मिल रही तारीफें

film Dolly ki Doli seeing salman and after the tweet

अभिनेत्री सोनम कपूर को अपनी फिल्म 'डॉली की डोली' के लिए तारीफें मिल रहीं हैं। सोनम कपूर ने इसको लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर खुशी जाहिर की है। हालांकि 'डॉली की डोली' अक्षय कुमार की रिलीज फिल्म 'बेबी' से काफी पीछे रह गई है।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि "हे ईश्वर! फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं और समीक्षा देखकर भावविभोर हो गई हूं। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।"

फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने भी काम किया है। अभिषेक डोगरा निर्देशित फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed