फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Director Sandeep Singh trying hard to release Prime Minister Narendra Modi biopic

लोकसभा चुनाव के एलान के बाद 'नरेंद्र मोदी' की बायोपिक को जल्द रिलीज करने की तैयारी तेज

Thu, 14 Mar 2019 03:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 14 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Film Director Sandeep Singh trying hard to release Prime Minister Narendra Modi biopic
PM Modi Biopic poster - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही हिंदी सिनेमा के कम से कम दो निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक जल्द से जल्द रिलीज करने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। विवेक ओबेरॉय को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी बना रहे निर्माता संदीप सिंह की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मुंबई वापस लौट चुके संदीप अब अपनी टीम के साथ फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फिल्म को किसी बड़े कॉरपोरेट घराने के हवाले कर संदीप इसे पूरे भारत और भारत के बाहर खुद रिलीज करने की तैयारी में हैं। रिलीज से पहले देश के तमाम शहरों में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तमाम बड़े समारोह भी तय किए जा रहे हैं। फिल्म की टीम मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लाने की कोशिशों में लगी हुई है।
विज्ञापन


मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी इरोज नाउ की कोशिश अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी बायोपिक ‘मोदी’ लोगों के मोबाइल तक पहुंचाने की चल रही है। इस फिल्म को मशहूर लेखक निर्देशक उमेश शुक्ला और आशीष वाघ ने बनाया है। यह बायोपिक एक वेब सीरीज के तौर पर अगले महीने रिलीज होने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एपिसोड की इस सीरीज में मोदी के बचपन से लेकर अभी तक के संघर्ष, चुनौतियों और कामयाबियों को दिखाया जाएगा। फीचर फिल्म 'पीएम मोदी' में जहां विवेक ओबेरॉय ही अकेले मोदी का किरदार कर रहे हैं। वेब सीरीज मोदी में नरेंद्र मोदी का किरदार तीन अभिनेता फैजल खान, आशीष शर्मा और महेश ठाकुर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed