फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Chhaava Show The Story Of Maratha King Chhatrapati Sambhaji Maharaj Known Facts About Warrior

Chhaava: छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे संभाजी को कहते थे 'छावा', वीरता ऐसी कि औरंगजेब चाहता था उनके जैसी औलाद

Wed, 22 Jan 2025 09:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

हाल ही में फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। फिल्म में विक्की कौशल छावा यानी छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। कौन थे छत्रपति संभाजी? दुश्मन होते हुए भी मुगल शासक औरंगजेब क्यों था उनका कायल? जानिए, छावा यानी छत्रपति संभाजी महाराज की असल कहानी?

विज्ञापन
Film Chhaava Show The Story Of Maratha King Chhatrapati Sambhaji Maharaj Known Facts About Warrior
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल - फोटो : युट्यूब-@MaddockFilms

विस्तार

इतिहास के पन्नों में वीरता, शौर्य की अनेक गाथाएं छिपी हैं। ऐसी ही कहानी छावा यानी छत्रपति संभाजी महाराज की है। मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़े बेटे थे संभाजी महाराज। वह छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही वीर, साहसी योद्धा थे। पिता शिवाजी के बाद उन्होंने ही मराठा साम्राज्य की बाग-डोर संभाली। साथ ही मुगल शासक औरंगजेब से भी लंबे समय तक युद्ध किया, अपने लोगों की रक्षा की। 

विज्ञापन

यहां देखें फिल्म 'छावा' का ट्रेलर: Chhaava Trailer: ‘मौत के घुंघरू पहनकर...’ दमदार डायलॉग से सजा छावा का ट्रेलर; दो घंटे में मिले 15 लाख व्यूज 

विज्ञापन

 

Film Chhaava Show The Story Of Maratha King Chhatrapati Sambhaji Maharaj Known Facts About Warrior
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms

पूरे जीवन काल में लड़े 120 युद्ध
संभाजी महाराज ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था, ऐसे में उनकी परवरिश दादी जीजाबाई ने की। वह भी छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही वीर बने, उनके तरह ही युद्ध कला में निपुण थे। मुगल शासक औरंगजेब से संभाजी ने कई युद्ध लड़े, जिनमें कभी भी औरंगजेब नहीं जीत पाया। ऐसा कहा जाता है कि संभाजी ने लगभग 120 से अधिक युद्ध लड़े और जीते। मुगलों के अलावा उन्होंने अंग्रेजों और पुर्तगालियों से भी युद्ध किया। 70 साल का औरंगजेब जीवन भर 32 साल के संभाजी को युद्ध में हराने का सपना देखता रहा लेकिन उसका यह सपना कभी पूरा नहीं हुआ। 

Film Chhaava Show The Story Of Maratha King Chhatrapati Sambhaji Maharaj Known Facts About Warrior
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

अपनों के कारण हारे संभाजी 
औरंगजेब तो कभी छत्रपति संभाजी को हरा ना पाया लेकिन उनके अपने ही उनकी हार का कारण बने। भीतरघात के कारण संभाजी को मुगल शासक के सिपाहियों ने पकड़ लिया था। इस साजिश में संभाजी के कुछ करीबी लोगों ने ही मुगलों का साथ दिया। आखिर में संभाजी को कैद कर लिया गया, औरंगजेब उनसे माफी मंगवाना चाहता था, लेकिन संभाजी ने ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन

Film Chhaava Show The Story Of Maratha King Chhatrapati Sambhaji Maharaj Known Facts About Warrior
फिल्म 'छावा' में औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, संभाजी बने विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms

जब औरंगजेब ने मांगा संभाजी जैसा बेटा 
मुगलों की कैद में संभाजी पर बहुत अत्याचार किया गया। संभाजी की आंखें तक निकाल ली गईं। शरीर के टुकड़े कर दिए गए। आखिर में उनकी मृत्यु हो गई। संभाजी की मौत से मराठा साम्राज्य हिल गया। वहीं औरंगजेब को भी उनकी मौत पर अफसोस हुआ। कहा जाता है कि औरंगजेब भी संभाजी जैसा ही बेटा चाहता था। इस तरह दुश्मन भी संभाजी की वीरता का कायल हो गया। इतिहास में भी छत्रपति संभाजी महाराज अमर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed