Nora Fatehi: नोरा फतेही ने विदेशी फैंस संग मनाई होली, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर हुई तारीफ
नोरा फतेही भी होली के रंग में रंग गई हैं। वह विदेश में अपने फैंस के संग होली का त्योहार मना रही हैं। नोरा की इस खास होली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हजारों लोगों की भीड़ है, जो होली का त्योहार मना रही है, इसी इवेंट में नोरा भी खास मेहमान बनकर पहुंचीं।
विस्तार
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक होली सेलिब्रेशन में डांसर नोरा फतेही पहुंचीं। होली मनाते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी मस्ती कर रही हैं, होली के रंगों से खेल रही हैं। फैंस भी नोरा को देखकर काफी खुश हैं।
नोरा ने फैंस संग होली खेली-साथ में सेल्फी ली
नोरा फतेही का होली खेलते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह फैंस के साथ होली खेल रही हैं। बड़ी उम्र से लेकर छोटी उम्र तक के फैंस नोरा के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। नोरा फतेही भी खुशी-खुशी सबके साथ सेल्फी खिंचवा रही हैं।
नोरा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर हुई तारीफ
नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में अभिनय भी किया है। वह इसमें एक डांसर का रोल कर रही हैं। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर है। अभिषेक ने एक छोटी लड़की के पिता का रोल किया है, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करना चाहता है। नोरा का भी फिल्म में अहम रोल है। इस रोल में नोरा फतेही को दर्शकों ने सराहा है।
हॉलीवुड सिंगर संग किया डांस
नोरा फतेही सिर्फ बॉलीवुड में ही काम नहीं कर रही हैं, वह हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं। पिछले दिनों नोरा फतेही ने हॉलीवुड सिंगर जेसन डेरुलो के साथ एक गाना ‘स्नेक’ किया है। इस गाने में नोरा के डांस को काफी पसंद किया है, यह गाना भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।