अक्षय कुमार की 'बेबी' ने पहले दिन किया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए पहले दिन 9.30 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। फिल्म को लेकर मीडिया में आ रही खबरों के बीच बड़े पर्दे पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म 2600 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई है।
फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे की पिछली फिल्मों को देखते हुए भी दर्शकों में फिल्म को लेकर जिज्ञासा दिखाई दे रही है। इस आधार पर वीकेंड में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने की आशा है। वहीं पाकिस्तान में फिल्म को बैन करने के बाद फिल्म की चर्चा में है।
'डॉली की डोली' को मिली धीमी शुरुआत
सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। फिल्म ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में हैं और फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 'डॉली की डोली' देश भर में 1800 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई थी। इस हफ्ते चार दिन का वीकेंड है ऐसे में देखें कि दोनों फिल्में कितनी आगे तक जाती है।