फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film Baby and Dolly ki Doli box office weekend report

अक्षय कुमार की 'बेबी' निकली 'डोली' से आगे

Tue, 27 Jan 2015 03:52 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
film Baby and Dolly ki Doli box office weekend report

पिछले हफ्ते रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म बेबी ने बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में 'डॉली की डोली' को काफी पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से अब तक बेबी ने 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि सोनम की फिल्म 15 करोड़ रुपये की कमा पाई है।

विज्ञापन


बेबी एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है। इसमें अनुपम खेर, केके मेनन, राणा दग्गूबाती, डैनी और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि अरबाज खान के निर्देशन में बनी डॉली की डोली एक कॉमेडी फिल्म है।

विज्ञापन

विकेंड के बाद 'बेबी' निकली आगे

film Baby and Dolly ki Doli box office weekend report

छुट्टियों के बाद फिल्म बेबी को लेकर अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इसके कारण फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। वहीं डॉली की डोली ने विकेंड पर आशा से कम कमाई की है।

अरबाज खान के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म डॉली की डोली ने रिलीज के बाद 3 दिनों में 10.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर, पुलकित सम्राट और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक लुटेरी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed