हो गया खुलासा, फिल्म 'आशिकी 3' में रोमांस करती नजर आएगी ये जोड़ी
साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। पिछले दिनों 'आशिकी 2' के सीक्वल की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था। लेकिन फिल्म की कास्ट तय ना हो पाने पर मामला शांत हो गया था। लेकिन अब गुड न्यूज ये है कि फिल्म के हीरो-हीरोइन फाइनल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम फाइनल हो चुका है। दोनों के नाम पहले भी चर्चा में थे लेकिन तब कंफर्म नहीं था। बड़े परदे पर दोनों की जोड़ी तीसरी बार रोमांस करती नजर आएगी। इससे पहले आलिया और सिद्धार्थ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' और 'कपूर एंड सन्स' में स्क्रीन शेयर कर चुके है।
फिलहाल फिल्म में काम करने को लेकर आलिया और सिद्धार्थ ने कुछ नहीं कहा है। वहीं मुकेश भट्ट यह बात पहले ही कन्फर्म कर चुके है कि इस फिल्म में आलिया और सिदार्थ ही होंगे। उन्होंने कहा, 'हाँ, ये सच है। हमने इस फिल्म के लिए सिदार्थ और आलिया को साइन किया है। दोनों ही इस रोल में फिट बैठ रहे हैं।'
A post shared by sidharthAlia (@sidharthaliathing) on