फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter first look out Deepika padukone hritik roshan anil kapoor as pilot in film read details here

Fighter First Look: पायलेट बनकर सामने आए ऋतिक रोशन, अनिल कपूर- दीपिका पादुकोण, 'फाइटर' का धांसू लुक रिलीज

Tue, 15 Aug 2023 11:00 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

ऋतिक रोशन की एरियल एक्शन एडवेंचर फिल्म फाइटर का टीजर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fighter first look out Deepika padukone hritik roshan anil kapoor as pilot in film read details here
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

विज्ञापन

ऋतिक रोशन की एरियल एक्शन एडवेंचर फिल्म फाइटर का टीजर जारी कर दिया गया है। पिछले काफी वक्त से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फाइटर का टीजर जारी कर दिया है। इस चंद मिनट के टीजर में 'फाइटर' फिल्म के लीड सितारों का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।

कुछ दिनों पहले फाइटर से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, लेकिन बाकी स्टार कास्ट से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं, अब फाइटर के टीजर में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का लुक भी जारी किया कर दिया गया है।

विज्ञापन


फाइटर के मोशन पोस्टर को अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए एक्टर ने कैप्शन में 15 अगस्त की बधाई देते हुए कहा, "वंदे मातरम। आप सभी से 75वां गणतंत्र दिवस की शाम को मिलता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)



फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी अहम किरदारों में हैं। फाइटर एरियल एक्शन से भरपूर होने वाली है।

यह भी पढ़ें: बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर को पसंद आई सीरीज, राधिका की दलित शादी को बताया उम्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed