फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Federation of Western India Cine Employees FWICE write a letter to Chief Minister Uddhav Thackeray for start shooting

महाराष्ट्र सरकार से फिल्मों का काम शुरू करने की अनुमति देने की गुहार, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
सार

  • शूटिंग को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है।
  • सभी फिल्मों और टीवी की शूटिंग रुकी हुई है जबकि कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
Federation of Western India Cine Employees FWICE write a letter to Chief Minister Uddhav Thackeray for start shooting
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीवी और फिल्मों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्लूआईसीई) ने बंद पड़ी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि जो फिल्में पूरी हो चुकी हैं उनके पोस्ट प्रोडक्शन का काम करने के लिए फिल्म निर्माताओं को सरकार की तरफ से इजाजत दे दी जाए।

विज्ञापन


फेडरेशन की तरफ से जारी की गई एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि देश में अकस्मात हुए लॉकडाउन की वजह से मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। सभी फिल्मों और टीवी की शूटिंग रुकी हुई है जबकि कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम जैसे; एडिटिंग, म्यूजिक रिकॉर्डिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, आदि ही बाकी हैं। यह कुछ ऐसे काम है जिनको थोड़े से ही कर्मचारी एक बंद स्टूडियो में अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: टिकटॉक की ब्रांड इमेज को कोरोना ने दिया जोर का झटका, इमेज बचाने के लिए फैजल सिद्दीकी का अकाउंट बैन
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में सरकार से विनती करते हुए कहा गया है कि जिन फिल्म निर्माताओं ने फिल्मों में एक बड़ी रकम लगाई है उनके लिए यह पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो जाना ही एक बड़ी राहत होगी। कृपया निर्माताओं को इतनी छूट दी जाए कि वह थोड़े से टेक्नीशियन लेकर अपनी तैयार हो चुकी फिल्मों के बाद का काम खत्म कर सकें। साथ ही फेडरेशन सरकार को यह भरोसा दिलाती है कि इस काम के दौरान सरकार स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित जो भी गाइडलाइन तय करेगी उनका कार्य स्थलों पर पूरी तरह से पालन होगा।

बता दें कि सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े अभिनेताओं की 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'लक्ष्मी बम' जैसी कुछ फिल्में सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा ना होने की वजह से रुकी पड़ी हैं। इसके अलावा कई छोटे बजट की फिल्में भी हैं जो फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बावजूद अभी तक पर्दे पर अपनी जगह नहीं बना पा रही हैं।  


पढ़ें: नवाज और उनके बेटे ने अपनी अपनी मां के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी ने शुरू किया शादी से पहले के...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed