फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   february lucky for vivek oberoi

फरवरी इसलिए लकी है विवेक ओबेराय के लिए

Sat, 09 Feb 2013 02:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Feb 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
february lucky for vivek oberoi

एक समय फिल्मों और चर्चाओं से बिल्कुल गायब हो गए विवेक ओबेराय एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। 2013 का फरवरी महीना उनके लिए लकी साबित हो रहा है। इस महीने विवेक ओबेराय की दो फिल्में रिलीज हो रहीं हैं। यह दोनों फिल्में लगातार शुक्रवारों में हैं।

विज्ञापन


विवेक ओबेराय फरवरी में पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया है। अब विवेक ओबेराय को दूसरी खुशी मिलने जा रही हैं। उनकी दो फिल्में फरवरी में रिलीज हो रहीं हैं। विवेक के पूरे कॅरियर में यह पहला मौका है जब उनकी दो फिल्में एक ही महीने में रिलीज हो रहीं हों।
विज्ञापन


15 फरवरी को विवेक ओबेराय की फिल्म 'जयंताभाई की लवस्टोरी' रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में विवेक ओबेराय एक ऐसे डॉन का किरदार निभाते नजर आएंगे जो एक लड़की के प्यार में पड़ गया होता है। इस लड़की का किरदार नेहा धूपिया ने निभाया है। इसी फिल्म के साथ भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर 3' रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही शुक्रवार यानी कि 22 फरवरी को विवेक की ही एक और फिल्म 'जिला गाजियाबाद' रिलीज होगी। इस फिल्म में विवेक ओबेराय एक गुर्जर बने हुए हैं। यह फिल्म दो गुर्जरों समुदायों की आपस की लड़ाई की कहानी कहती है। इस फिल्म में विवेक ओबेराय के साथ अशरद वारसी, संजय दत्त और मिनिषा लांबा नजर आएंगी। विवेक ओबेराय की यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग कैटेगरी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed