फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fawad wants to do film with kareena

अर्जुन के बाद ये सितारा भी फिदा हुआ करीना पर

Fri, 17 Jul 2015 12:52 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
fawad wants to do film with kareena
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का कहना है कि वह निश्चित तौर पर करीना कपूर खान के साथ एक फिल्म करना चाहेंगे।
विज्ञापन


हाल में फवाद और करीना की एक तस्वीर सुर्खियों में छा गई थी, जिसके कारण दोनों के किसी फिल्म में साथ काम करने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं।

अभिनेता ने कहा, ''ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम दोनों एक ही स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे, वह तब 'बजरंगी भाईजान' के लिए वहां आई थीं और मैं जियोवानी के लिए शूटिंग कर रहा था।''

यहां एक समारोह के दौरान फवाद ने संवाददाताओं से कहा, ''जहां तक उनके साथ काम करने का सवाल है तो जाहिर तौर पर मैं चाहूंगा कि मुझे उन जैसी काबिल अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिले। मेरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है।''
विज्ञापन


बॉलीवुड में फवाद की पहली फिल्म ''खूबसूरत'' थी और अब वह शकुन बत्रा निर्देशित ''कपूर एंड संस'' में काम कर रहे हैं।

फवाद ने कहा, ''फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, रिषि कपूर जैसे उम्दा कलाकार हैं और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज हो जाएगी। इसके अलावा मेरी कुछ फिल्मकारों से भी बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक कागजों में कुछ भी दर्ज नहीं हुआ है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


फवाद ने छोटे और बड़े पर्दे पर काम किया है और उनका मानना है कि फिल्म करना चुनौतीपूर्ण है।

महिलाओं के बीच अपनी लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर फवाद ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब आप एक तहजीबदार मर्द होंगे तो कोई भी औरत आपसे प्यार करने लगेगी। मुझे लगता है कि मेरा रवैया बहुत वास्तविक है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed