फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fawad Khan starrer Film The Legend of Maula Jatt will release in indian cinema on 30 December

Fawad Khan: पाकिस्तान की जिस फिल्म पर विवाद, उसकी रिलीज की तारीख बदली, जानें भारत में कब होगी एंट्री

Sat, 24 Dec 2022 02:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 02:46 PM IST
सार

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान स्टारर फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट, जो पहले भारत में 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। वह फिल्म अब 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Fawad Khan starrer Film The Legend of Maula Jatt will release in indian cinema on 30 December
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान स्टारर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज डेट में अब बदलाव हो गया है। पहले यह फिल्म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह फिल्म अब 30 दिसंबर को रिलीज होगी। गौर करने वाली बात है कि यह फिल्म पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। यह वही फिल्म है, जिसे लेकर भारत में विवाद भी हो रहा है। इस फिल्म में फवाद खान के साथ माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सिनेमाघरों में यह साल की आखिरी सबसे बड़ी फिल्म होगी। 

विज्ञापन


पंजाब, दिल्ली एनसीआर की रिलीज पर सवाल
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट को भारत के सीमित सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रिलीज करने पर अभी विचार किया जाना है। यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसके कारण उत्तरी बेल्ट में इसके रिलीज होने का अनुमान ज्यादा है। हालांकि, इस पर स्पष्ट फैसला आना बाकी है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर भारत में विरोध भी हो रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सर्दियों में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं ये वेब सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट पाकिस्तान में अब तक पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को भारत में 30 दिसंबर को रिलीज करने के पीछे का कारण यह है कि उस दौरान कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होनी है। वहीं, 23 दिसंबर को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस के साथ रिलीज करने पर मौला जट्ट को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ सकता था। यही वजह है कि रिलीज की तारीख 23 दिसंबर से बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी गई। माना जा रहा है कि पठान के रिलीज होने तक फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Vivek Oberoi: कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने की थी करीना की मदद, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

फिल्म का विश्व स्तर पर किया अच्छा प्रदर्शन
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म साल 1979 की पाकिस्तानी क्लासिक फिल्म मौला जट्ट की रीमेक बताई जा रही है। फिल्म के निर्देशक बिल्ला लशारी है। लशारी का कहना है, 'उन्हें गर्व है कि ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने पाकिस्तान निर्मित फिल्म को वैश्विक स्तर पर सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म ने दुनियाभर में लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed