फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fawad is gorgeous with magnificent acting talent: Sonam

फवाद खान को लेकर सोनम कपूर ने खोला दिल का राज

Sun, 12 Jul 2015 01:55 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
Fawad is gorgeous with magnificent acting talent: Sonam

दो साल पहले सोनम कपूर और पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान ने फिल्म 'खूबसूरत' में काम किया था। 'खूबसूरत' जल्दी ही टीवी पर आने वाली है। फिल्म के बारे में अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में फिल्म और फवाद खान के बारे में कई सवालों का जवाब दिए।

विज्ञापन


बॉलीवुड में अपने फैशन के लिए मशहूर सोनम कपूर का पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के बारे में कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर को भगवान की ओर से उपहार के तौर पर टैलेंट मिला है। सोनम कहती हैं कि फवाद बहुत ही शानदार अभिनेता हैं।
विज्ञापन


सोनम ने कहा कि फवाद बहुत ही उम्दा कलाकार है। 'खूबसूरत' की शूटिंग से पहले मेरी मां के कई दोस्तों ने उनको फवाद का नाम सुझाया कि किसी फिल्म में इस पाकिस्तानी एक्टर को भी लेना चाहिए और फिर देखते ही देखते फवाद हमारी बातचीत में आ गए। इसके बाद सोनम की बहन और 'खूबसूरत' की प्रोड्यूसर ने फवाद से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फवाद खान जैसे पर्दे पर दिखते है वैसे हैं नहीं'

Fawad is gorgeous with magnificent acting talent: Sonam

सोनम कपूर का कहना है कि मम्मी के दोस्तों की फवाद को लेकर सलाह के बाद तो लगातार उनको लेकर चर्चा होने लगी, यहां तक कि फवाद को लेकर तो हमारे घर में डिनर टेबल पर भी चर्चा हो चुकी हैं। वो इतने शानदार हैं कि किसी की भी बातचीत का मौजू बन सकते हैं।


पर्दे पर फवाद आमतौर पर काफी गंभीर दिखते हैं उनकी गंभीर छवि पर सोनम का कहना है कि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि फवाद खान बहुत मजाकिया किस्म के इंसान है। आमतौर पर लोग समझते हैं कि वो बहुत ही शर्मीले है मगर ऐसा कुछ नहीं है।

सोनम का कहना है कि दरअसल 'खूबसूरत' के विक्रम राठौर के लिए हम एक ऐसे अभिनेता को ढूंढ रहे थे जो देखने में शाही लगे। सोनम कहती है कि फवाद के साथ हमारी ये तलाश पूरी हुई।

टीवी के दर्शकों को भी जरुर पसंद आएगी 'खूबसूरत'

Fawad is gorgeous with magnificent acting talent: Sonam
'खूबसूरत' के टीवी पर प्रसारण को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया कि क्या फिल्म टीवी के दर्शकों को पसंद आएगी तो इस पर सोनम ने कहा कि यह एक यूनिवर्सल फिल्म है और मुझे पूरा भरोसा है कि टेलीविजन के दर्शक भी इसे खूब पसंद करेंगे।


सोनम ने कहा कि टीवी हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होने कहा कि टीवी ऐसा माध्यम है जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर फिल्म देखता है और टीवी सभी को साथ लाने का काम करता है।

फवाद इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रहे हैं। फवाद खान पाकिस्तान में टीवी पर एक बेहद जाना पहचाना चेहरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed