{"_id":"65b3707fdae9915798030f25","slug":"fatima-sana-shaikh-revealed-she-did-not-want-to-play-role-of-indira-gandhi-in-vicky-kaushal-film-sam-bahadur-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatima Sana Shaikh: 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं फातिमा, फिर ऐसे बनी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fatima Sana Shaikh: 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं फातिमा, फिर ऐसे बनी बात
Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM IST
सार
फातिमा ने हाल में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में किरदार को निभाने से मना कर दिया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
फातिमा सना शेख
- फोटो : social Media
विस्तार
अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फातिमा ने हाल में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में किरदार को निभाने से मना कर दिया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई दिलचस्प खुलासे किए।
इंदिरा गांधी का किरदार नहीं करना चाहती थीं फातिमा
फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में इस किरदार को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, 'मैं इस किरदार को नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि मैं इंदिरा गांधी का किरदार निभा पाऊंगी। मुझे इस किरदार को निभाने के लिए निर्देशक मेघना गुलजार ने मनाया और कहा कि यह किरदार आप अच्छे से कर सकती हों। उनके विश्वास को देखते हुए मैंने ये किरदार निभाया। मुझे दर्शकों से भी इस किरदार के लिए सरहाना मिली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17 ' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी, इस बार सलमान नहीं रोहित लगाएंगे घरवालों की क्लास
विज्ञापन
सैम बहादुर की स्टार कास्ट
वहीं बात करें, अभिनेत्री की फिल्म के बारे में तो 'सैम बहादुर' में फातिमा के अलावा विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पिछले साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से हुई थी। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव का सामना करने के बावजूद, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।
फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख ने अपने बड़े पर्दे पर फिल्म 'चाची 420' से कदम रखा था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने भारती का किरदार निभाया था। इसके बाद फातिमा साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में नजर आईं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने आमिर खान के साथ काम किया था। दंगल के बाद फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'लुडो', 'सूरज पर मंगल भारी', 'अजीब दास्तां' जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: 'भविष्य में एआई की हमारे जीवन में बड़ी भूमिका होगी', आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोले शाहिद