फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya film Shahid Kapoor Says AI is going to be fundamental in defining our future

Shahid Kapoor: 'भविष्य में एआई की हमारे जीवन में बड़ी भूमिका होगी', आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोले शाहिद

Fri, 26 Jan 2024 12:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jan 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya film Shahid Kapoor Says AI is going to be fundamental in defining our future
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, कृति एक रोबोट सिफरा के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले महीने वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। हाल ही में शाहिद कपूर ने जिंदगी में एआई की भूमिका को लेकर बात की।

विज्ञापन

 
रोबोट और इंसान की प्रेम कहानी पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक खूबसूरत और असंभव सी प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। हाल ही में शाहित और कृति इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पिंक सिटी जयपुर गए। इवेंट में जब शाहिद से पूछा गया कि क्या भविष्य में एआई मानवीय भावनाओं पर कब्जा कर लेगा? 
विज्ञापन

75th Republic Day: अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई को लेकर एक्टर ने कही ये बात
सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने कहा, 'वास्तव में फिल्म इसी विषय पर आधारित है। फिल्में आपसे विश्वास की एक छोटी सी छलांग लगाने और संभावनाओं को देखने के लिए कहती हैं'। शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'राइट ब्रदर्स से पहले किसी को भी विश्वास नहीं था कि इंसान उड़ान भर सकते हैं उड़ सकते हैं और फिर उन्होंने कुछ किया और इससे सब कुछ बदल गया, है ना'? अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समय की दहलीज पर हैं, जहां एआई बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। हमारे भविष्य को परिभाषित करने में यह मौलिक होगा'।
Republic Day 2024: देशभक्ति की भावनाओं में लिप्त हुए ये सितारे, देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

फरवरी में इस तारीख को होगी रिलीज
इस फिल्म में कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना साह ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर शाहिद कपूर ने कहा कि ये बहुत ही मजेदार है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। 
Rakshak: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' से बरुन सोबती का लुक जारी, ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार सुरभि चंदना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed