Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने किया शादी का जिक्र! आमिर खान की बेटी आयरा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
फातिमा सना शेख के एक हालिया पोस्ट के बाद यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। आमिर खान की बेटी आयरा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, फातिमा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह शादी का इशारा देती नजर आ रही हैं! फातिमा ने जब से यह पोस्ट साझा की है, तब से यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पर आमिर खान की बेटी आयरा खान का भी कमेंट आया है।
Photos Of The Day: शिमरी ड्रेस में परी लगीं रुबीना और साड़ी में मानुषी ने लगाई आग, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
एथनिक लुक में साझा की तस्वीरें
बता दें कि फातिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरे हैं। एथनिक लुक में फातिमा बेहद प्यारी लग रही हैं। मगर इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। फातिमा ने बैकलेस टॉप और हाई वैस्ट पैंट पहन रखी है। तस्वीरों में उनके पीछे पुरानी कार नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा है, 'सवाल यह है कि यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।'
Filmy Wrap: कमल हासन की बिगड़ी तबीयत और रिलीज हुआ कार्तिक की फ्रेडी का खतरनाक टीजर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबर
आयरा ने खींचा ध्यान
फातिमा की इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान आमिर खान की बेटी आयरा के रिएक्शन ने खींचा है। इस फोटो पर आइरा खान ने पॉपिंग हार्ट इमोजी शेयर की है। फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं।
फातिमा को किया गया था ट्रोल
बता दें कि फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी उनके साथ नजर आईं। आमिर खान का जब अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक हुआ, तब फातिमा सना शेख को काफी ट्रोल किया गया था। आमिर के साथ उनके अफेयर तक के कयास लगाए गए। फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
Freddy Teaser: प्रेमी से खतरनाक इंसान बन जाते हैं कार्तिक आर्यन, रोंगटे खड़े कर देगा 'फ्रेडी' का नया टीजर