शुरू हुआ शाहरुख के बर्थडे का जश्न, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भेजी बधाई; किंग खान को बताया सबसे स्टाइलिश
Manish Malhotra Sent Birthday Wishes To Shah Rukh Khan: कल यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन उनके बर्थ डे का जश्न अभी से शुरू हो चुका है। एक दिन पहले ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए भेजी हैं।
विस्तार
रविवार को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं लेकिन उनके बर्थडे का जश्न शनिवार शाम से ही शुरू हो चुका है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख को प्री-बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए किंग खान को सबसे स्टाइलिश बताया। यहां पढ़िए मनीष ने क्या कुछ लिखा...
किंग खान को सबसे फिट-स्टाइलिश एक्टर कहा
मनीष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की, इसमें शाहरुख खान के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा, ‘शाहरुख खान, जन्मदिन की बहुत सारी विशेज। आज आपके प्री बर्थडे से लेकर कल आपके जन्मदिन तक हमेशा के लिए शुभकामनाएं। आप सबसे स्टाइलिश और सबसे फिट हैं। हर जगह बेस्ट हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक आप बिल्कुल नहीं बदले हैं। आपको बहुत सारा प्यार।’
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख को लेकर सिनेमाघरों में 'दीवानगी', गानों पर झूमते नजर आए दर्शक; नाइट शोज की बढ़ी मांग
तस्वीरों में दिखा शाहरुख खान का रैंप वॉक अंदाज
मनीष मल्होत्रा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उसमें शाहरुख अलग-अलग मौकों पर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करते दिखे। शाहरुख के आइकॉनिक पोज वाली फोटो भी मनीष ने शेयर की है। गौरी और शाहरुख के साथ भी मनीष मल्होत्रा की फोटो पोस्ट में नजर आईं।