Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 में अपनी एक्टिंग से ‘फर्जी’ का यह एक्टर मचाएगा धमाल! 'गुड्डू भैया' के साथ आए नजर
जल्द ही क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन आने वाला है। खबरें हैं कि मोस्ट अवेटेड सीरीज में 'फर्जी' के एक्टर नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वो कौन से एक्टर हैं।
विस्तार
मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में ‘मिर्जापुर 3’ का नाम भी शुमार है। दो सुपरहिट सीजन के बाद अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के सभी किरदार अपने-अपने अंदाज में हल्ला बोलने के लिए एकदम तैयार हैं। इन दिनों खबरें सुर्खियों में हैं कि ‘मिर्जापुर 3’ में एक और नए किरदार की एंट्री होगी, जिसने हाल ही में सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ में काम किया। हम बात कर रहे हैं फिरोज उर्फ भुवन अरोड़ा की।
भुवन अरोड़ा ने शाहिद कपूर की डेब्यू ओटीटी सीरीज ‘फर्जी’ में फिरोज का किरदार निभाया था। ‘फर्जी’ इस साल की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक रही। इस सीरीज से भुवन को भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आ सकते हैं। इन खबरों ने सुर्खियां तब बटोरीं, जब खुद भुवन ने एक पोस्ट शेयर किया।
भुवन अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैय्या उर्फ अली फजल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों सेल्फी के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ भुवन ने कैप्शन में लिखा, 'गुड्डू भैय्या बोले हैं ट्रेन पकड़कर मिर्जापुर आ जाओ... पूरा प्रोटेक्शन मिलेगा!!! हैशटैग मिर्जापुर फर्जी से मिलते हुए'। भुवन के इस पोस्ट से लगता है कि वह अब एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी...', रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन