{"_id":"3c7acbb6b27ff894cb113192da9925aa","slug":"farhan-akhtar-will-work-with-big-b","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी के साथ दिखेंगे फरहान अख्तर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी के साथ दिखेंगे फरहान अख्तर
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 07 Oct 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
'भाग मिल्खा भाग' में अभिनय करने के बाद फरहान अख्तर संधे हुए कदमों से आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें तमाम बड़े बैनर्स से रोज ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वे जल्दबाजी में कोई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने एक ही फिल्म में काम करने में अपनी रुचि दिखाई है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के बैनर की है, जिसका निर्देशन बेजॉय नांबियार करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन जैसे महारथी भी होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म एक हाई वोल्टेज ड्रामा है। यूं फरहान अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म 'लक्ष्य' में निर्देशित कर चुके हैं। बिग बी से उनकी खूब पटती है। वे उनसे बचपन से मिलते आ रहे हैं। दरअसल फरहान इस वक्त अपने अभिनय कैरियर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों उनका ध्यान आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' पर है, जो कि चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' की सीक्वल होगी। हालांकि अभिनय के अलावा वे अपनी बहन जोया अख्तर की फिल्म के डायलॉग लिख रहे हैं। फिल्म 'लक्ष्य' में असिस्टेंट रहे नित्य मेहरा की भी एक फिल्म में वे संवाद लिखने की जिम्मेदारी स्वीकार कर चुके हैं।