फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar and paresh rawal in Rakeysh Omprakash Mehra next Toofan

'तूफानी' तैयारी में व्यस्त फरहान अख्तर को मिला नया कोच, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

Tue, 30 Jul 2019 11:26 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 30 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
farhan akhtar and paresh rawal in Rakeysh Omprakash Mehra next Toofan
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म तूफान की कास्टिंग जोरों शोरों से चल रही है, इस बात का सबूत इस फिल्म से जुड़े जाने माने इस कलाकार का नाम है। भाग मिल्खा भाग के बाद एक बार फिर फरहान अख्तर के साथ काम करने जा रहे राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में यह नया नाम परेश रावल का है। सूत्रों की मानें तो परेश फिल्म अपने इस किरदार के लिए बीते एक महीने से फरहान के साथ जमकर तैयारी भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निर्माणाधीन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे राकेश कहते हैं 'हर निर्देशक के पसंदीदा कलाकारों की एक लिस्ट होती है, इसी लिस्ट में सबसे ऊपर नाम परेश भाई का आता है। मैं उन्हें इस तूफानी परिवार में जोड़कर बेहद उत्साहित हूं। फरहान और परेश दोनों ही उम्दा अभिनेता हैं। इस बार दर्शकों के लिए यह एक विशाल पेशकश होने वाली है।' 
विज्ञापन


राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म एक बॉक्सर की बायोपिक है जिसमें इस बॉक्सर की भूमिका फरहान निभाते नजर आएंगे। इसी किरदार के लिए फरहान बीते काफी समय से जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। वहीं परेश रावल फिल्म में फरहान के बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों अपने अपने किरदारों के लिए पूर्व किक बॉक्सिंग चैंपियन ड्रयू नील के साथ कड़ी तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले अगस्त के महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और इस फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed