{"_id":"6423430fd5b9d6cb75022175","slug":"fardeen-khan-latest-picture-from-dabboo-ratnani-new-shoot-actor-said-my-first-photoshoot-in-over-12-years-read-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fardeen Khan: सिल्वर स्क्रीन पर 12 साल बाद कमबैक करेंगे फरदीन,लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fardeen Khan: सिल्वर स्क्रीन पर 12 साल बाद कमबैक करेंगे फरदीन,लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 29 Mar 2023 01:12 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:12 AM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए थे। एक्टर फिल्म 'विस्फोट' कमबैक कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सिलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट कराया है।
विज्ञापन
फरदीन खान
- फोटो : Instagram
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विस्फोट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए थे। वहीं, इस फिल्म से फरदीन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। कमबैक की खबरों के बीच एक्टर ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। उनकी यह तस्वारें देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
सिलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से कराया फोटोशूट
एक्टर ने हाल ही में फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट कराया है, जिनमें फरदीन का स्वैग हर किसी का दिल जीत रहा है। वहीं, डब्बू रतनानी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद से एक्टर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। डब्बू ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,'स्वैग।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फैंस को पसंद आया फरदीन का स्वैग
फरदीन की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर कॉमेंट्स और लाइक्स कर दी हैं। किसी ने इस तस्वीर पर रॉक स्टार कहा है तो किसी ने लिखा है, फरदीन इज बैक। वहीं, एक ने तो यह तक पूछा है क्या यह फरदीन खान हैं? कइयों ने लिखा है कि उनका यह नया लुक देखकर वो पिघल गए हैं। एक्टर ने अपने फोटोशूट को लेकर खुलासा किया है कि 12 साल में यह उनका पहला फोटोशूट है।
12 साल बाद कराया फोटोशूट
उन्होंने इस फोटोशूट का BTS यानी बिहाइंट द सीन वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में डब्बू खुद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। वह कहते दिख रहे हैं, मैं शानदार एक्टर फरदीन खान के साथ शूट कर रहा हूं, स्टूडियो में वेलकम बैक फरदीन। इसी पर फरदीन ने कहा 12 साल में यह मेरा पहला फोटोशूट है, जिसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। वीडियो में सिलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने उनकी जमकर तारीफ की है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगी