फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan Few Years Back Shooting Film Khushi Song With Kareena Kapoor In America

Fardeen Khan: जब एक गाने की शूटिंग के कारण अमेरिका में बुरे फंसे फरदीन, पीछे पड़ गए एफबीआई ऑफिसर

Tue, 03 Dec 2024 11:25 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Dec 2024 11:25 AM IST
सार

फरदीन खान ने अपने करियर की शुरुआत में करीना कपूर के साथ एक फिल्म ‘खुशी’ की थी। इसी फिल्म के एक गाने की शूटिंग अमेरिका में हुई। इसके चक्कर में फरदीन के पीछे एफबीआई ऑफिसर पड़ गए थे।

विज्ञापन
Fardeen Khan Few Years Back Shooting Film Khushi Song With Kareena Kapoor In America
फरदीन खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan, @kareenakapoorkhan

विस्तार

फरदीन खान एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हो गए। पर्सनल लाइफ में तमाम उतार-चढ़ावों के बाद वह अब अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने मैशबेल इंडिया को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और करियर से जुड़ी बातों को लेकर एक इंटरव्यू दिया। इसमें ही उन्होंने एक किस्सा साझा किया कि कैसे वह फिल्म ‘खुशी’ के एक गाने को शूट करने के चक्कर में एफबीआई के शक के घेरे में आ गए थे।

विज्ञापन

Fardeen Khan Few Years Back Shooting Film Khushi Song With Kareena Kapoor In America
करीना-फरदीन की फिल्म 'खुशी' - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के लिए पुलिस यूनिफॉर्म लेने गए 
फरदीन इंटरव्यू में बताते हैं, ‘मुझे करीना के साथ एक गाना फिल्म ‘खुशी’ के लिए शूट करना था, जिसमें पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहननी थी। ऐसे में मैं, फिल्म के डायरेक्टर और कुछ और लोग एक फैंसी ड्रेस स्टोर में गए। हमने वहां पुलिस की यूनिफॉर्म मांगी और कहा कि बिल्कुल रियल लगनी चाहिए। ड्रेस स्टोर के मालिक ने कहा कि यूनिफॉर्म मिल जाएंगी। लेकिन अगले दिन हमारे होटल में एफबीआई के ऑफिसर पहुंच गए। दरअसल, मामला यह था कि कुछ दिन पहले ही 9/11 की घटना हुई थी। ऐसे में हर संदिग्ध गतिविधि पर एफबीआई नजर रख रही थी। हमसे पूछताछ की गई कि क्यों पुलिस की यूनिफॉर्म खरीद रहे हो। तब हमने बताया कि हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में रहे एफबीआई ऑफिसर 
फरदीन आगे बताते हैं कि जब गाने की शूटिंग हो रही थी तो एफबीआई एजेंट हमारे आसपास मौजूद रहे। वह हमारा पीछा करते रहे। जब उन्हें यकीन हो गया कि हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने हमारा पीछा छोड़ दिया।

विज्ञापन

करीना कपूर के साथ काम करके मिली खुशी
फिल्म ‘खुशी’ में करीना के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को भी फरदीन ने याद किया। साथ ही करीना को वर्सटाइल एक्ट्रेस बताया। फरदीन ने कुछ और फिल्मों में करीना के साथ काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed