फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan and Natasha Madhvani Actor friend reveals the Real reason behind couple separation

Fardeen Khan: इस वजह से अलग हुए फरदीन और नताशा के रास्ते, अभिनेता के दोस्त ने असल समस्या का किया खुलासा

Mon, 31 Jul 2023 07:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों शादी के 18 साल के बाद तलाक लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Fardeen Khan and Natasha Madhvani Actor friend reveals the Real reason behind couple separation
फरदीन और नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों शादी के 18 साल के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फरदीन और नताशा के तलाक लेने की वजह उनके बच्चों की शिक्षा है।

विज्ञापन

फरदीन-नताशा इस वजह से ले रहे हैं तलाक
हाल ही में, एक इंटरव्यू में फरदीन के एक दोस्त ने खुलासा किया कि फरदीन और नताशा के बीच अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ था।फरदीन और नताशा के  दो बच्चे दियानी और आजारी हैं। फरदीन के दोस्त ने बताया किया कि एक तरफ फरदीन चाहते थे कि बच्चे मुंबई में पढ़ाई करें। वहीं, नताशा दुबई के लिए उत्सुक थीं और वे एक आम सहमति तक नहीं पहुंच सकें।

Fatima Sana Shaikh: 'मैं किराए के घर में रहती हूं..', फातिमा ने सितारों के अमीर होने की बात को किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं फरदीन और नताशा
दोनों के बीच इस झगड़े के बाद नताशा लंदन में ही रुक गईं और फरदीन मुंबई चले आएं। वह 2009 में अपने पिता फिरोज खान के निधन के बाद अपने दो बच्चों के जन्म के लिए यूके चले गए थे। दोस्त ने न्यूज पोर्टल को आगे बताया कि फरदीन और नताशा अभी भी संपर्क में हैं और उनकी बातचीत उनके बच्चों के इर्द-गिर्द ही चल रही है।

Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल

विज्ञापन

एक साल से अलग रह रहे हैं फरदीन और नताशा
खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी तक तलाक की अर्जी नहीं दी है। मित्र ने यह भी साझा किया कि कपल अभी भी स्पष्ट नहीं है कि 'क्या वे आपसी सहमति से इसे दायर करने के लिए तैयार हैं। फरदीन के दोस्त ने यह भी कहा है कि अप्रैल 2009 में फिरोज खान के निधन के तुरंत बाद दोनों के बीच पहली बार मनमुटाव शुरू हुआ था। वे एक साल से ज्यादा एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। नताशा बच्चों के साथ लंदन में हैं, जबकि फरदीन मुंबई में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed