फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan reveals Shah Rukh khan could not stop laughing when Satish Shah spat on him in Main Hoon Na

Farah Khan: 'मैं हूं ना' को लेकर फराह खान का बड़ा खुलासा, इस सीन के लिए शाहरुख खान ने लिए थे पांच-छह टेक

Mon, 11 Sep 2023 10:17 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 11 Sep 2023 10:17 AM IST
सार

फराह खान ने फिल्म की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा साझा किया है। फिल्म के एक सीन में सतीश शाह, शाहरुख खान को डांटते हुए उन पर थूकते हैं।

विज्ञापन
Farah Khan reveals Shah Rukh khan could not stop laughing when Satish Shah spat on him in Main Hoon Na
फराह खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। फिल्म में साउथ की हसीना नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। इस बीच बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म मेकर फराह खान ने शाहरुख को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक साक्षात्कार के दौरान फराह ने साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म 'मै हूं ना' को याद करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म के किरदार उस समाज के लोगों से प्रेरित थे, जहां वह पली-बढ़ी थीं।

विज्ञापन

 

Farah Khan reveals Shah Rukh khan could not stop laughing when Satish Shah spat on him in Main Hoon Na
मैं हूं ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोसाइटी के लोगों से प्रेरित थे फिल्म के किरदार
उन्होंने कहा, “हम मुंबई की एक पुरानी हाउसिंग सोसाइटी, जिसे नेहरू नगर कहा जाता है, में पले-बढ़े और मैं हूं ना के सभी किरदार उस सोसाइटी की चाचियों और चाचाओं से प्रेरित थे। उस सोसायटी में एक अंकल थे, जो बात-बात पर थूक देते थे और सतीश शाह का किरदार उन्हीं से प्रेरित था। हमारे पास एक आंटी और अंकल थे, जो एक निश्चित उच्चारण के साथ अंग्रेजी बोलते थे और हमने फिल्म में उनसे ही मिलते-जुलते किरदार को चुना। मेरे सह-लेखक राजेश साथी भी नेहरू नगर से थे इसलिए हम दोनों ने अपने समाज में रहने वाले लोगों से प्रेरणा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan reveals Shah Rukh khan could not stop laughing when Satish Shah spat on him in Main Hoon Na
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को लेकर कही यह बात
फराह खान ने फिल्म की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। फिल्म के एक सीन में सतीश शाह, शाहरुख खान को डांटते हुए उन पर थूकते हैं। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान और सतीश जी का सीन शूट करना बहुत मुश्किल था। हम उस सीन में सतीश जी को पानी पिलाते थे और वह शाहरुख पर थूकते थे।' हमने इसे ठीक से दिखाने के लिए एक बैकलाइट भी रखी। उस टेक में शाहरुख अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने पांच-छह टेक हंसते-हंसते गुजार दिए। फिर मैंने उससे कहा, 'कर लो ना शॉट, वह तुम पर थूक रहा है।' यह भी प्री-कोविड था इसलिए यह ठीक था।'

विज्ञापन

Farah Khan reveals Shah Rukh khan could not stop laughing when Satish Shah spat on him in Main Hoon Na
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

ये दिग्गज सितारे आए थे नजर
बता दें कि 'मैं हूं ना' फराह खान के निर्देशन की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- Jawan: 'जवान' को लेकर प्रियामणि का बड़ा खुलासा, 'जिंदा बंदा' की शूटिंग के दौरान किंग खान ने कही थी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed